GGU NEP- 2020 के क्रियान्वित करने में आगे रहेगा : प्रभारी कुलपति प्रोफेसर सक्सेना
बिलासपुर. गुरु घासीदास विश्वविद्यालय Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) के प्रशासनिक भवन के सभाकक्ष में थिएमेटिक पॉपूलराइजेशन ऑफ NEP-2020 (वर्कशॉप ऑन स्टेप बाय स्टेप एप्लीकेशन ऑफ एनईपी 2020) विषय पर एक दिवसीय शॉर्ट टर्म कोर्स का आयोजन किया गया। मानव संसाधन विकास केन्द्र द्वारा आयोजित कोर्स के मुख्य वक्ता हैदराबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास केन्द्र के निदेशक प्रो. वाई. नरसिंहूलू रहे। अध्यक्षता Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) के प्रभारी कुलपति प्रो. अमित कुमार सक्सेना ने की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) के प्रभारी कुलपति प्रो. अमित कुमार सक्सेना ने कहा कि कुलपति के सक्षम नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वित करने में आगे रहेगा। NEP-2020 को समग्र रूप में लागू करना कुलपति की वर्तमान प्राथमिकताओं में सर्वोच्च है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. वाई. नरसिंहूल निदेशक मानव संसाधन विकास केन्द्र हैदराबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय ने थिएमेटिक पॉपूलराइजेशन ऑफ एनईपी 2020 (वर्कशॉप ऑन स्टेप बाय स्टेप एप्लीकेशन ऑफ एनईपी 2020) विषय पर संवाद किया।
प्रो. नरसिंहूल ने कहा कि शिक्षा नीति 2020 में भविष्य को ध्यान में रखते हुए सूचना तकनीक के संसाधनों पर विशेष बल दिया गया है। शिक्षा नीति का उद्देश्य है कि सभी को समग्र रूप में गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्राप्त हो। प्रो. नरसिंहूल ने कहा कि छात्रों को लचीले पाठ्यक्रम के चुनाव की व्यवस्था से महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। इस तरह के शॉर्ट टर्म कोर्स के माध्यम से शिक्षकों के मन में उठने वाले सवालों के जवाब मिल पाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति रोजगारपरख होने का साथ विद्यार्थियो को विभिन्न पाठ्यक्रमों के रुचिनुसार चुनाव की सुविधा प्रदान करती है।
इस अवसर पर NEP-2020 के क्रियान्वयन हेतु Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) में गणित टास्क फोर्स के सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। NEP-2020 के क्रियान्वयन हेतु आठ उपसमितियों का गठन किया गया है जो लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कार्य योजना का निर्माण करेंगे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) कुलसचिव प्रो. शैलेन्द्र कुमार ने किया।
:
:
