,
भिलाई , 24 जुलाई campussamachar.com, . छत्तीसगढ़ सिंधी सेंट्रल पंचायत के चुनाव पहली बार 3 मार्च 2024 को वैधानिक तरीके से किए गए जिसमें महेश दरयानी बहुमत के आधार पर छत्तीसगढ़ सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चुने गए। और उन्होंने अध्यक्ष बनने के तीन माह के अंदर अपनी एक जंबो कार्यकारिणी का निर्माण किया। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों के समाज के एक अध्यक्ष को प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। सीमित सदस्यों वाली समिति आदर्श सिंध ब्रादर मंडल हाउसिंग बोर्ड भिलाई के लिए गौरव की बात रही कि समाज के विकास के लिए सदैव तत्पर एवं अग्रसर रहने वाले एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले आदर्श सिंध ब्रादर मंडल हाउसिंग बोर्ड भिलाई के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी जी को इस कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।इससे पूर्व में वे भारतीय सिंधु सभा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं एवं वर्तमान मे धनवंतरी चिकित्सा कल्याण संघ के अध्यक्ष हैl
प्रदेश कार्यकारिणी के इस अभूतपूर्व निर्णय का स्वागत करते हुए साईं झूलेलाल धाम महिला मंडली ने समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी जी को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त होने की अभूतपूर्व उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित कर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया। एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर साईं झूलेलाल जी से उनके दीर्घायु की प्रार्थना की कर अरदास की गई। कि वे अपने आगामी जीवन में समाज की सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित कर समाज का नाम सदैव हर क्षेत्र में रोशन करेंगे। अपनी उपलब्धि पर डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी ने कहा कि इस सफलता का श्रेय आप सभी को है। क्योंकि यह आप सबके अभूतपूर्व सहयोग का ही परिणाम है। जिससे समाज आज इस स्तर पर पहुंचा है।इस आयोजन में आदर्श सिंध ब्रादर मंडल के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी, हरीश लालवानी,अनिल थारवानी, साईं झूलेलाल धाम महिला मंडली की अध्यक्ष लक्ष्मी नागदेव, वंदना कृष्णानी, लता मेहरचंदानी, कमला भगत, अंजली कृष्णानी, रानी छाबड़िया, निर्मला कृष्णानी, मीना आयलानी, ज्योति वलेचा, ईशा बढ़ानी, सुमन थारवानी निकिता लालवानी,अलका थारवानी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
9329029030
