

बिलासपुर, 12 जुलाई . campussamachar.com, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाड़ी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा एवं विकासखंड स्त्रोत संबंध में बिल्हा द्वारा आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा ( Beltara MLA Sushant Shukla visit school,) के द्वारा बच्चों को तिलक लगाकर पुस्तक एवं ड्रेस वितरित किया गया.

Beltara MLA Sushant Shukla visit school : इस अवसर पर शिक्षा के महत्व की भी जानकारी दी गई . इस कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम पर विधायक एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष द्वारा बहुत रोपण भी किया गया. कार्यक्रम के अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास रहे तथा उनके द्वारा भी बच्चों को पुस्तक देश का वितरण किया गया इस अवसर पर ग्राम भाडी की सरपंच श्रीमती कुष्मणीलता कश्यप, लक्ष्मी कश्यप , शंकर दयाल शुक्ला, उमेश गौरह, अखिलेश तिवारी , दीप्ति गुप्ता , प्राचार्य जितेंद्र कुमार खोब्रागढ़े , शैक्षिक समन्वयक अखिलेश जोशी, संकुल के समस्त शिक्षक , शिक्षिकाएं , विकासखंड के समस्त शैक्षिक समन्वयक एवं ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही . कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा एवं दिनेश पटेल द्वारा किया गया. स्वागत भाषण डीपी चंद्राकर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती सुनीता ध्रुव विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया.

