
लखनऊ, 08 जुलाई campussamachar.com, । समाजवादी पार्टी के 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चल रहे प्रदेशव्यापी पीडीए पेड़ रोपण अभियान के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय में बरगद का पेड़ लगाकर पीडीए पेड़ रोपण अभियान का समापन किया।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की भारी उपस्थिति रही . राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बरगद का पेड़ रोपण के बाद इस अभियान को सराहा .
