
-

- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नालंदा नालंदा विश्वविद्यालय ( Nalanda University Bihar ) को फिर से स्थापित करने की जरूरत है .
- नया परिसर प्रधानमंत्री जी की भारत के सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण और शैक्षिक उन्नयन के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाणः सीएम योगी.
पटना / नई दिल्ली , 19 जून campussamachar.com, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi In Nalanda University ) ने आज बुधवार को बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय ( Nalanda University Bihar ) के नए परिसर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय में बच्चों का प्रवेश उनकी राष्ट्रीयता देखकर नहीं बल्कि उनकी प्रतिभा देखकर होता था. यहां दुनिया के तमाम देशों के अलग-अलग वर्ग के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते थे . आज जरूरत है नालंदा विश्वविद्यालय को इसकी प्राचीन व्यवस्था को फिर से मजबूती देने की .
PM Modi In Nalanda University:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi In Nalanda University ) ने आगे कहा कि मुझे तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण करने के बाद पहले 10 दिनों में ही नालंदा आने का अवसर मिला है . नालंदा विश्वविद्यालय ( Nalanda University Bihar ) को भारत की विकास यात्रा के एक शुभ संकेत के रूप में देखता हूं . उन्होंने कहा कि नालंदा केवल एक नाम नहीं है नालंदा एक पहचान है . नालंदा इस सत्य का उद्घोष है . पीएम मोदी ने कहा नालंदा कभी भारत की सोच और पहचान हुआ करता था . मोदी ने कहा कि नालंदा यूनिवर्सिटी के पुनर्निर्माण में हमारे साथ ही साथी देशों की भागीदारी भी रही है . मैं इस अवसर पर भारत के सभी मित्र देश का अभिवादन करता हूं. इन अवसर पर कार्यक्रम में नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर एके सिंह ने प्रतीक चिन्ह बैठकर प्रधानमंत्री का सम्मान किया . इस कार्यक्रम को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विदेश मंत्री यश जयशंकर सहित कई वरिष्ठ राजनेताओं ने संबोधित किया. नव नालंदा महाविहार के वरिष्ठ प्रोफ़ेसर विजय कुमार कर्ण ने भी कार्यक्रम सयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई .
Nalanda University Inauguration : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नालंदा नालंदा विश्वविद्यालय ( Nalanda University Bihar ) को फिर से स्थापित करने की जरूरत है . उन्होंने आगे कहा कि राजगीर दुनिया के पांच धर्म का संगम स्थल है . यहां सिख धर्म के गुरु नानक देव भी आए थे और मुस्लिम धर्म के महान संत मखदूम साहब को राजगीर में ही ज्ञान प्राप्त हुआ था. हिंदू धर्म का मलमास मेला का आयोजन किया जाता है मानता है. यहाँ गर्म पानी का कुंड है लाखों लोग स्नान करने आते हैं. उन्होंने कहा आप आ गए हैं तो बहुत अच्छा हुआ आपको बहुत अच्छा लगेगा .

Nalanda University Inauguration : उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय ( Nalanda University Bihar) के इस आधुनिक स्वरूप को शिक्षा जगत में भारत के पुरातन गौरव को पुनः स्थापित करने वाला और भारतीय शिक्षा और संस्कृति के उद्भव का ‘अमृतकाल’करार दिया है।
Nalanda University Inauguration : इस बीच सीएम योगी ने एक्स पर की गई अपनी पोस्ट में लिखा,”बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन प्रधानमंत्री जी की भारत के सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण और शैक्षिक उन्नयन के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है। भारत की अतुल्य मेधा, अपरिमित ज्ञान, उत्कृष्ट शिक्षा और समृद्ध संस्कृति के गौरवशाली अतीत और विरासत को संजोए नालंदा विश्वविद्यालय का यह आधुनिक स्वरूप शिक्षा जगत के मानचित्र पर भारत के पुरातन गौरव को पुनर्स्थापित करेगा। यह भारतीय शिक्षा और संस्कृति के उद्भव का ‘अमृतकाल’ है। देश वासियों को बधाई एवं आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 17 देशों के सहयोग से राजगीर के पास नालंदा विश्वविद्यालय का नया कैंपस बनाया है। नालंदा यूनिवर्सिटी का नया कैंपस कई मायनों में खास है। इसमें परंपरा को बनाए रखते हुए छात्र-छात्राओं को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की गई हैं। नालंदा विश्वविद्यालय के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा, ‘नालंदा एक पहचान है, एक सम्मान है। नालंदा एक मूल्य है, मंत्र है, गौरव है, गाथा है। नालंदा उद्घोष है इस सत्य का कि आग की लपटों में पुस्तकें भले जल जाएं, लेकिन आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकतीं।’

