
- बड़ी सँख्या में श्रद्धालुओं मातृशक्तिओ ने सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ कर माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में शसक्त सरकार हेतु विशेष पूजा अर्चना की गई।
बिलासपुर , 2 जून campussamachar.com । शुभमविहार मानस मंडली के प्रेणता श्री सत्यनारायण पांडेय के मार्गदर्शन व शुभमविहार कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिलानन्द पांडेय के नेतृत्व में अपरा एकादशी के पावन अवसर पर सतत साप्ताहिक सुंदरकांड के 86वें आयोजन में देश की यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र भाई दामोदर दास मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र सरकार की वापसी तथा उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ ईश्वर व सुरेश तिवारी के निवास पर तिवारी परिवार द्वारा तीर्थाटन कर सकुशल वापसी पर संगीतमय सुंदरकांड का विधिविधान से आयोजन किया गया। उपस्थित 55 धर्मनिष्ठ, जागरूक श्रद्धालुओं ने लोकसभा चुनाव में धर्मरक्षक मजबूत सरकार को पूर्ण बहुमत व मोदीजी के संकल्प को पूर्ण करने हेतु भगवान श्रीराम से सामूहिक प्रार्थना की गई।
Blaspur News Today : आज के संगीतमय सुंदर कांड पाठ में शुभमविहार के वरिष्ठ नागरिकों सर्वश्री सत्यनारायण पांडेय, आर पी मिश्रा, नरेंद्र गोपाल, अनिल तिवारी, सुरेंद्र दुबे, हरिभाई पटेल ने बताया कि सामान्यतः मैकाले की कुटिल शिक्षा पध्दति से शिक्षित जनसामान्य वास्तविक हिंदू संस्कृति व संस्कार दीप प्रज्ज्वलन, ईश आराधना, भजन गायन को भूल विदेशी संस्कृति का अंधानुकरण में भूल गए हैं। लेकिन आज पारंपरिक तरीके से सनातन संस्कृति व संस्कार से ओतप्रोत सुंदरकांड के 86वे मानस पाठ ने गदगद कर दिया।
Blaspur News : उन्होंने समस्त जागरूक, धर्मंनिष्ठ, देशभक्तों विशेष कर माताओं-बहनों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को संस्कार देने हेतु कम से कम प्रतिदिन एकबार तथा सप्ताह में एकबार सामूहिक हनुमानचालीसा पढ़ने की आदतें अवश्य ही डाले। बच्चों को आदर्श के रूप में श्रीराम, श्री हनुमान व स्वतंत्रता संग्राम के वीरो को बनाये। तभी वे एक आदर्श नागरिक बनेंगे तथा हमारा राष्ट्र अखंड रहेगा। सतत सुंदरकांड का आध्यात्मिक पाठ होना इस बात का द्योतक हैं कि जब तक रामजी की कृपा नहीं हो तब तक जहां लोग सालों साल सुंदरकांड का पाठ नही करवा पाते है।

86 वे सुंदरकांड का पाठ में शुभमविहार कल्याण समिति के अध्यक्ष आख़िलानन्द पांडेय, , ईश्वर तिवारी, रत्ना राॅय , दीपक पाण्डेय,अखिलेश द्विवेदी,प्रमोद तिवारी,बंसतभाई पटेल,बाबूभाई पटेल,कुलदीप जायसवाल,लक्ष्मी नारायण तिवारी , मृणाल राय, संतोष सोनी, आकाश शर्मा, प्रमोद तिवारी सहित सैकड़ो की सँख्या में श्रद्धालुओं मातृशक्तिओ ने सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ कर माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में शसक्त सरकार हेतु विशेष पूजा अर्चना की गई।
