
लखनऊ , 16 मई,campussamachar.com, । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी की उपस्थिति में आज छात्र – युवा नेताओं की बैठक में आयोजित की गई । इस बैठक में भाजपा की तानाशाही के विरुद्ध लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को विजय बनाने की अपील की गई ।
लखनऊ विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी एवं छात्र नेताओं की संयुक्त बैठक समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ में संपन्न हुई । बैठक में छात्रनेताओं द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री , लखनऊ के विधायक एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा को तन मन धन से समर्थन देने का निर्णय लिया गया। छात्र नेताओं ने कहा कि रविदास को पूरा लखनऊ जानता है और पूरे लखनऊ को रविदास जी जानते हैं ।
बैठक में डॉक्टर राजपाल कश्यप पूर्व एमएलसी , पूर्व उपाध्यक्ष तेज नारायण पांडेय (पवन पांडे ) , पूर्व महामंत्री राम सिंह राणा पूर्व मंत्री, अनिल सिंह वीरू पूर्व महामंत्री LUSU , केकेवी महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अवधेश यादव , पूर्व अध्यक्ष अभिकेंद्र सिंह राठौड़ , पूर्व अध्यक्ष मनीष यादव , पूर्व अध्यक्ष राणा संकेत सिंह के अतिरिक्त केकेसी से पूर्व अध्यक्ष अमरपाल सिंह एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष जय सिंह जयंत , पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह साजन पूर्व एमएलसी, पूर्व अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी, नवनीत सिंह, प्रदीप सिंह पूर्व अध्यक्ष आदि शामिल रहे। इसके अलावा कालीचरण कॉलेज से मनीष यादव पूर्व अध्यक्ष, अनीश अख्तर पूर्व अध्यक्ष इस्लामिया कॉलेज , मिर्जा फरीद पूर्व अध्यक्ष , शिया पीजी कॉलेज से मोहम्मद एबाद, पूर्व अध्यक्ष रतन सोनक, र पूर्व अध्यक्ष अनुराग यादव, पूर्व अध्यक्ष आसिफ रिजवी, रिंकू पूर्व पदाधिकारी मजहर हुसैन , इरशाद अहमद , अनिसुर रहमान यामीन खान , सैयद अनवर रिजवी, विद्यान्त कॉलेज से पूर्व अध्यक्ष पंकज तिवारी , राजेश यादव राजू पूर्वMLC , पूर्व अध्यक्ष मेहताब सिंह यादव आदि शामिल रहे । यह जानकारी समाजवादी पार्टी कार्यालय से दी गई है।
