

लखनऊ , 16 मई ,campussamachar.com, । लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए एसएसजेडी इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ ( SSJD Inter college lucknow) की ओर से मतदाता जागरूकता रैली सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow) में रंगोली, चित्रकला, मेहंदी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को आज विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने सम्मानित किया और उन्हें शाबाशी दी।

latest lucknow school news : एसएसजेडी इंटर कॉलेज ( SSJD Inter college lucknow) के निदेशक डॉक्टर जेपी मिश्र एवं प्रबंधक चंद्रकांता मिश्रा के निर्देशन में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा इस समय शत प्रतिशत मतदान के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है । विद्यार्थी प्ले कार्ड के माध्यम से स्थानीय लोगों को जागरुक कर रहे हैं और उन्हें लोकतंत्र का महत्व बताते हुए पहले मतदान फिर जलपान का आह्वान कर रहे हैं। इसी क्रम में विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow) द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । इनमें मेहंदी , रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता मुख्य रही।

विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने इन प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान 20 मई 2024 तक अनवरत रूप से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow) प्रबंधन के प्रयास से मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ रही है।

