
- आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर या फिर LU का ऐप डाउनलोड कर आसानी से किया जा सकता है ।
लखनऊ , 9 अप्रैल,campussamachar.com, । लखनऊ विश्वविद्यालय ( Lucknow University ) में नए शैक्षिक सत्र 2024-2025 के लिए स्नातक (UNDERGRADUATE PROGRAMMES ADMISSION SESSION 2024-25 ) और परास्नातक (POSTGRADUATE PROGRAMMES (INCLUDING LLM AND LLB) SESSION 2024-25 ) पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन नए शैक्षिक सत्र में समय सीमा के भीतर ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी करना चाहता है, ताकि नियमित रूप से कक्षा चल सके और प्रवेश प्रक्रिया भी लंबी ना खिंचे ।
LU Admissions 2024-2025 :जानकारी के अनुसार लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक (PG ) के 73 पाठ्यक्रमों में 5000 से अधिक सीटें हैं, विश्वविद्यालय के PG एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रोफेरसर पंकज माथुर ने जानकारी दी है कि प्रत्येक कोर्स में आवेदन संबंधी सभी प्रकार के जरूरी दिशा निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट ( https://www.lkouniv.ac.in/en/page/admission-2024-2025 पर उपलब्ध हैं । विद्यार्थी आवेदन करने से पहले निर्देशों को भली भांति पढ़ लें । उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय से सहयुक्त महाविद्यालय केंद्रीय प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होंगे, उनके यहाँ भी प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा ही दिया जाएगा । प्रवेश प्रक्रिया पिछले साल की ही तरह होगी और इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है । उन्होंने बताया कि आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर या फिर विश्वविद्यालय का ऐप डाउनलोड कर आसानी से किया जा सकता है । स्नातक के लिए 31 मई और परास्नातक कक्षाओं के लिए 10 जून तक आवेदन किया जा सकते हैं । आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे University of Lucknow कि वेबसाइट पर जाकर अधिकृत जानकारी प्राप्त करें ।
इस लिंक पर देखें
https://www.lkouniv.ac.in/en/page/admission-2024-2025
HELPLINE FOR ADMISSION SESSION 2024-25
| Email ID : | lu.support@otpl.co.in |
| Phone: | 0522-4150500 |
| Mobile : | 7897999211, 7897992064 7897992062 |
| Timing : | 10 AM TO 6 PM |
For Other Query Regarding Admission
Email ID : luadmissions2024@gmail.com
