
विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र 2024 -25 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
लखनऊ, 31 मार्च campussamachar.com । फैजुल्ला गंज स्थित श्याम सुंदर जमुनादीन इंटर कालेज ( SSJD Inter college Faizulahganj , lucknow ) में आज 31 मार्च 2024 को सभी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग ( PTA ) भी हुई और अभिभावकों को विद्यार्थियों का फीडबैक देकर उनकी शैक्षिक प्रगति से अवगत कराया गया।
Lucknow school News : श्याम सुंदर जमुनादीन इंटर कालेज ( SSJD Inter college Faizulahganj , lucknow ) के निदेशक डॉक्टर जेपी मिश्र, प्रबंधक चंद्रकांता मिश्रा , प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी और नए शिक्षण सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अभिभावकों ने अच्छी पढ़ाई के लिए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की । विद्यालय ( SSJD Inter college Faizulahganj , lucknow ) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद कक्षा अध्यापक के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने-अपने रिजल्ट प्राप्त किया और क्लास टीचर के साथ बच्चों की प्रगति को उनके अभिभावकों के साथ साझा किया । प्रधानाचार्य मिश्र के अनुसार कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया ।


Latest Lucknow school News : विद्यालय ( SSJD Inter college Faizulahganj , lucknow ) के निदेशक डॉक्टर जेपी मिश्र, प्रबंधक चंद्रकांता मिश्रा और प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, रजत रजत पदक और कांस्य पदक पहन कर उनका उत्साह बढ़ाया । विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र 2024 -25 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है । उन्होंने बताया विद्यालय ( SSJD Inter college Faizulahganj , lucknow ) के शैक्षिक वातावरण, कुशल टीचिंग स्टाफ और शैक्षिक गुणवत्ता के कारण विद्यालय की विशेष पहचान है और इस कारण बच्चों की बेहतर पढ़ाई हो रही है । उन्होंने कहा अभिभावकों का एक सपना होता है कि उनका बेटा – बेटी अच्छे विद्यालय में गुणवत्ता युक्त शिक्षा ग्रहण कर योग्य नागरिक बने और एसएसजेड़ी इंटर कालेज ( SSJD Inter college Faizulahganj , lucknow ) इस काम को पूरे मनोयोग और लगन के साथ कर रहा है। यही कारण है कि पूरे क्षेत्र में एसएसजेड़ी इंटर कालेज की विशेष पहचान है । उन्होंने बताया कल एक अप्रैल 2024 को शैक्षिक सत्र के पहले दिन विद्यालय ( SSJD Inter college Faizulahganj , lucknow ) में नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा।


