
- इस कोचिंग के संचालन में केशव वर्मा शैक्षणिक समन्वयक कन्या बिल्हा, साधराम मरकाम प्रधान पाठक , शिक्षक पुनीराम साहू, नीलम सूर्यवंशी, श्वेता केशरी, मोतीलाल सेन, मदन एक्का का सहयोग रहा है।
बिलासपुर , 31 मार्च campussamachar.com। संकुल कन्या बिल्हा के शैक्षिक समन्वयक केशव वर्मा के मार्गदर्शन व संरक्षण में जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा के शिक्षक कलेश्वर साहू व राजेश यादव शासकीय प्राथमिक शाला बोहरडीह द्वारा बिल्हा क्षेत्र के गरीब बच्चों के आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 हेतु नि:शुल्क कोचिंग कराया गया जिसमें से कुमारी हर्षिता गोस्वामी का चयन नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं हेतु हुआ है। हर्षिता गोस्वामी के चयन होने से उनके माता लता- पिता बजरंग गोस्वामी व पूरे बिल्हा में उत्साह देखा जा रहा हैं ।
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 पूरे देशभर में 20 जनवरी को आयोजित किया गया था। जिसमें देश के लाखों बच्चों ने परीक्षा दिलाए थे। कलेश्वर साहू व राजेश द्वारा जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा में यह नि:शुल्क कोचिंग का संचालन शाला समय के अतिरिक्त शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक किया गया था। जिसमें बिल्हा के गरीब बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग कराया गया। इस कोचिंग के संचालन में केशव वर्मा शैक्षणिक समन्वयक कन्या बिल्हा, साधराम मरकाम प्रधान पाठक , शिक्षक पुनीराम साहू, नीलम सूर्यवंशी, श्वेता केशरी, मोतीलाल सेन, मदन एक्का का सहयोग रहा है।
विभिन्न स्कूलों के गरीब बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग देने वाले जिले का एकमात्र स्कूल जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा संकुल कन्या बिल्हा है । गरीब बच्चों के लिए समर्पित इन दोनों शिक्षक का कार्य बहुत ही सराहनीय व अनुकरणीय है। केशव वर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य प्रत्येक बच्चों तक शिक्षा विभाग के सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है जिसका परिणाम आज हमारे बीच हर्षिता के रुप देखने को मिला रहा है। शाला समय के पश्चात् निःशुल्क कोचिंग के इस समर्पित कार्य को जिले के अधिकारियों, शिक्षको, संगठन व जन समुदाय द्वारा बहुत ही सराहना किए जा रहे हैं।
