

- शाला विकास समिति के अध्यक्ष, पालक सहित शाला के सभी शिक्षकों ने अपने पूर्व छात्रा को सुखमय, मंगलमय, गृहस्थ जीवन के लिए शुभ आशीर्वाद प्रदान किए।
बिलासपुर , 15 मार्च campussamachar.com, । प्रधान मंत्री पोषण शक्ति आहार योजना के तहत छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे न्योता भोजन कार्यक्रम के तहत गत दिवस 14 मार्च 2024 को संकुल बांका के शास. प्राथ. शाला हरदीपारा की पूर्व छात्रा अर्चना मरकाम ने अपने विवाह के उपलक्ष्य में अपने सहेलियों के साथ विद्यालय पहुँचकर शास. प्राथ. शाला एवं आंगनबाड़ी के छात्र-छात्राओं को न्योता भोजन कराया।
Bilaspur school News : न्योता भोज में शाला के मध्यान्ह भोजन के साथ, मिक्सचर, बालूशाही, जलेबी और अंगूर पाकर बच्चों ने बहुत खुश हुए एवं भोजन का दुगना आनंद उठाया। इस न्योता भोज कार्यक्रम में उपस्थित शाला विकास समिति के अध्यक्ष, पालक सहित शाला के सभी शिक्षकों ने अपने पूर्व छात्रा को सुखमय, मंगलमय, गृहस्थ जीवन के लिए शुभ आशीर्वाद प्रदान किए।

nyota bhojan News : इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्रवण सिंह जगत, शाला के शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शकुंतला कर्पे, श्रीमती शिवकुमारी मरकाम, पालक अजय मरकाम, कमल नयन, श्रीमती सुखमनी, कु. आकांक्षा मरकाम, कु. नंदनी मरावी, शाला के तीनों रसोईया उपस्थित रहे।

