
- कार्यक्रम संकुल स्तर, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजन किया गया ।
बिलासपुर, 28 फरवरी campussamachar.com, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020 ) के अंतर्गत मूलभूत साक्षरता के विकास हेतु राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा रायपुर के आदेशानुसार, जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, बिलासपुर के द्वारा जिला स्तरीय समझ के साथ स्पीड रीडिंग कार्यक्रम प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर पर पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग के कक्ष क्रमांक 6 में दिनांकः- 27.02.2024 को आयोजन की गई ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्यः
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत एफएलएन के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु स्पीड रीडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिससे बच्चों के मूलभूत साक्षरता का विकास करना है । जिसके अंतर्गत बच्चांे की पठन क्षमता की स्पीड, विराम चिन्हों का प्रयोग, समझ के साथ पठन, सुनना एवं भावों के अभिव्यक्त करने की क्षमता का विकास करना है ।
कार्यक्रम की रूपरेखाः
जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, बिलासपुर के द्वारा जिला स्तरीय समझ के साथ स्पीड रीडिंग कार्यक्रम प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर पर आयोजित की गई । उक्त आयोजन मंे श्रीमती अनुपमा राजवाड़े, जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा बिलासपुर की उपस्थिति रही है। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती वंदना से किया गया । डीएमसी द्वारा सभी बच्चों को मूलभूत साक्षरता विकास हेतु ज्ञानवर्धक उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम अमित श्रीवास्तव, एपीसी. समग्र शिक्षा के दिशा निर्देश आयोजित की गई । कार्यक्रम में श्रीमती अपर्णा दुबे, श्रीमती अनिता राज, एवं किरण साहू, डीपीएमयू, समग्र शिक्षा, बिलासपुर सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम संकुल स्तर, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजन किया गया ।

इसमें जिला स्तर पर विकासखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किये है, उनकी प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रकार प्रत्येक विकासखंड से प्राथमिक स्तर एवं पूर्व माध्यमिक स्तर के 1-1 बच्चे प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। निर्णायक मंडल के रूप में भूपेश पाण्डेय सीएसी कोटा, केशव कुमार वर्मा, प्रधान पाठक, शा.पू.मा.शा. कन्या बिल्हा उपस्थित रहे ।
प्राथमिक स्तर पर प्रतिभागी बच्चों से हिन्दी भाषा का रीडिंग कराया गया एवं पूर्व माध्यमिक स्तर पर हिन्दी एव अंग्रेजी विषय का रीडिंग कराया गया । सभी बच्चों ने बहुत सुंदर एवं उत्साह वर्धन प्रदर्शन दिया । जिले के द्वारा दोनों स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय प्रतिभागी का चयन किया गया । जिनके नाम निम्नानुसार है:-
प्राथमिक स्तर पर स्पीड रीडिंग विजेता
प्रथमः कु. श्रद्धा पोर्ते, प्राथमिक शाला तिलकडीह कोटा
द्वितीयः गयापाली, प्राथमिक शाला चनाडोंगरी, तखतपुर
पूर्व माध्यमिक स्तर पर स्पीड रीडिंग विजेता
प्रथमः देवांश गुप्ता शासकीय बालक माध्यमिक शाला, बेलगहना,कोटा
द्वितीयः सौम्या कुम्भकार, शासकीय बालक माध्यमिक शाला बिल्हा ग्रामीण
bilaspur school news : इन विजेेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया एवं साथ ही उन्हें उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होने हेतु उत्साहवर्धन किया गया । श्रीमती अपर्णा दुबे, श्रीमती अनिता राज, एवं कु. किरण साहू, डीपीएमयू, समग्र शिक्षा, बिलासपुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियो, निर्णायक मंडल, शिक्षकों एवं प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया ।
