
📜आज का पंचांग 📜
कलियुगाब्द…………………….5125
विक्रम संवत्……………………2080
शक संवत्………………………1945
मास………………………………माघ
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी………………………….त्रयोदशी
दोप 01.23पर्यंत पश्चात चतुर्दशी
रवि………………………….उत्तरायण
सूर्योदय…………प्रातः 06.54.03 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.26.23 पर
सूर्य राशि………………………..कुम्भ
चन्द्र राशि………………………..कर्क
गुरु राशि………………………….मेष
नक्षत्र…………………………….पुष्य
दोप 04.41 पर्यंत पश्चात अश्लेशा
योग………………………….सौभाग्य
दोप 12.11 पर्यंत पश्चात शोभन
करण………………………….तैतिल
दोप 01.23 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु…………………….(तप:) शिशिर
दिन…………………………….गुरुवार
🦂 आंग्ल मतानुसार :
22 फरवरी सन 2024 ईस्वी ।
🦂 अभिजीत मुहूर्त :
प्रातः 12.17 से 01.03 तक ।
🦂 राहुकाल :
दोपहर 02.05 से 03.31 तक ।
🌞 उदय लग्न मुहूर्त :
कुम्भ
06:28:57 08:02:18
मीन
08:02:18 09:33:45
मेष
09:33:45 11:14:29
वृषभ
11:14:29 13:13:07
मिथुन
13:13:07 15:26:50
कर्क
15:26:50 17:43:00
सिंह
17:43:00 19:54:48
कन्या
19:54:48 22:05:28
तुला
22:05:28 24:20:06
वृश्चिक
24:20:06 26:36:16
धनु
26:36:16 28:41:52
मकर
28:41:52 30:28:57
🚦 दिशाशूल :
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………….4
🔯 शुभ रंग…………………..पीला
🦂 चौघडिया :
प्रात: 11.13 से 12.39 तक चंचल
दोप. 12.39 से 02.05 तक लाभ
दोप. 02.05 से 03.30 तक अमृत
सायं 04.56 से 06.21 तक शुभ
सायं 06.21 से 07.56 तक अमृत
रात्रि 07.56 से 09.30 तक चंचल
📿 आज का मंत्र :
|। ॐ बृं बृहस्पतये नम: ।|
📢 सुभाषितानि :
श्रीमद्भगवतगीता (पञ्चमोऽध्यायः – कर्मसंन्यासयोगः) –
ज्ञेयः स नित्यसंन्यासी यो न द्वेष्टि न काङ्क्षति।
निर्द्वन्द्वो हि महाबाहो सुखं बन्धात्प्रमुच्यते॥५-३॥
अर्थात :
हे वीर अर्जुन! जो न किसी से द्वेष करता है और न किसी की आकांक्षा करता है, उस कर्मयोगी को सदा संन्यासी ही जानना चाहिए क्योंकि (राग-द्वेष आदि) द्वंद्वों से रहित पुरुष सुखपूर्वक संसार-बंधन से मुक्त हो जाता है॥3॥
🍃 आरोग्यं :
बॉडी को डिटॉक्स करने के तरीके :-
🦂 ग्रीन वेजिटेबल्स औरा फल –
फल और हरी सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन किया जाना चाहिए। इससे शरीर के अंदर से डिटॉक्सिफाई होगा। इससे लीवर एंजाइम एक्टिव रहेंगे।
ऑर्गेनिक फूड
केमिकल वाले खाद्य से बचने का सबसे अच्छा तरीका है ऑर्गेनिक फूड खाना।
एंटी ऑक्सीडेंट
एंटी ऑक्सीडेंट्स प्राकृतिक तरीकों से हमारे शरीर से विषैले रासायनिक तत्वों को बाहर निकालते हैं। इससे फ्री रेडिकल्स से लड़ने में कोशिकाओं को मदद मिलती है। इसके लिए विटामिन ए, सी, ई, सेलेनियम, लाइकोपिन, ल्यूटिन एंटीऑक्सीडेंट्स, फल, सब्जियों, कुछ कुदरती मसालों, मिक्स मेवा, ग्रीन कॉफी, ग्रीन टी, तुलसी, अदरक, लहसुन जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए।
🦂 आज का राशिफल :
🐐 राशि फलादेश मेष :
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। कुसगंति से हानि होगी।
🐂 राशि फलादेश वृष :
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आज के काम कल पर नहीं टालें। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा।
🦂 राशि फलादेश मिथुन :
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फालतू खर्च होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
🦀 राशि फलादेश कर्क :
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भाग्य का साथ मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। समय नेष्ट है। नकारात्मकता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🦁 राशि फलादेश सिंह :
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
शत्रु शांत रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा।
👧 राशि फलादेश कन्या :
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
संतान पक्ष से स्वास्थ्य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे।
🦂 राशि फलादेश तुला :
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें। विवाद हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। युवक व युवती विशेष सावधानी बरतें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। आय में निश्चितता रहेगी।
🏹 राशि फलादेश धनु :
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कानूनी बाधा संभव है। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धनहानि किसी भी तरह हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी।
🐊 राशि फलादेश मकर :
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में सुख-शांति रहेंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आंखों को रोग व चोट से बचाएं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। मनोरंजक यात्रा की आयोजन हो सकता है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मित्र व संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। जोखिम न लें।
🐟 राशि फलादेश मीन :
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न लें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी।
☸️ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
