
- सेमिनार के आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया 18 फरवरी को ही रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम स्थल रामेश्वरम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट सीतापुर रोड लखनऊ में होगा ।
लखनऊ 13 फरवरी, campussamachar.com, उत्तर प्रदेश लाइब्रेरी एसोसिएशन लखनऊ (UPLA ) और रामेश्वरम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट लखनऊ (RITM Lucknow ) के संयुक्त प्रयास से 18 फरवरी 2024 को Role Of UP Library Legislation Development Of Public And Academic Libraries Of Uttar Pradesh विषय पर National Conference होगी । रामेश्वरम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट सीतापुर रोड लखनऊ में होगी ।
#UPLA के एजुकेशन ऑफीसर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि National Conference के संरक्षक प्रोफेसर यूसी शर्मा अध्यक्ष #UPLA , हरिश्चंद्र चन्द्र फाउंडिंग मेंबर UPLA , डॉ राकेश श्रीवास्तव पूर्व निदेशक जजेज़ लाइब्रेरी , सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया और RITM के चेयरमैन डॉक्टर एसपी शुक्ला हैं । इस National Conference के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी विनोद कुमार मिश्रा एजुकेशन ऑफिसर UPLA हैं , जबकि ऑर्गेनाइजिंग टीम में गिरीश चंद्र, यूसी रस्तोगी, हिमांशु आंचल और कुमार अभिषेक सिंह हैं । डॉ विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुस्तकालयों का शैक्षिक और सामाजिक विकास में अहम योगदान है और पुस्तकालयों के ऑटोमेशन और डिजिटलाइजेशन के लिए UPLA की मांग है कि सार्वजनिक पुस्तकालय अधिनियम 2006 को लागू किया जाय। इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषज्ञों और शिक्षकों को एक प्लेटफार्म पर एकत्रित करके पुस्तकालय और पुस्तकालय नियमों के डेवलपमेंट के बारे में चर्चा करनी है । यह कार्यक्रम तीन सत्रों में आयोजित किया जा रहा है।
up education news : संगोष्ठी में शामिल होने के लिए 18 फरवरी 2024 को सुबह 9:30 बजे से 10:00 तक रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन फीस ₹200 निर्धारित की गई है । सेमिनार के आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम स्थल रामेश्वरम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट सीतापुर रोड लखनऊ में आयोजित होगा । इस सेमिनार का लक्ष्य लाइब्रेरी से छात्र, शिक्षक , प्रोफेशनल और फैकल्टी मेंबर्स एक कॉमन प्लेटफॉर्म पर लाइब्रेरीज और लाइब्रेरी के रेगुलेशंस से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा करेंगे और सोसाइटी के विकास में इसकी महत्ता पर निष्कर्ष निकलेंगे।
