
- यह कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे से न्यू विजन एकाडेमी सेलहूमऊ गोसाईगंज में आयोजित किया जाएगा ।
लखनऊ , 22 दिसंबर । campussamachar.com, न्यू विजन एकाडेमी ग्राम सेल्हू मऊ, गोसाईगंज लखनऊ में कल 23 दिसंबर को मूर्ति अनावरण एवं वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के प्रबंधक ने बताया कि 23 दिसंबर 2023 को विद्यालय के दिवंगत संस्थापक जी की मूर्ति का अनावरण समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय का वार्षिक समारोह भी होगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे से न्यू विजन एकाडेमी ग्राम सेल्हू मऊ गोसाईगंज में आयोजित किया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वनाथ (उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम, राज्यमंत्री दर्जाप्राप्त ) होंगे । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अमरेश कुमार – विधायक, मोहनलालगंज, लखनऊ, अन्य अतिथियों में हरीश कुमार (सेवानिवृत्त आई. पी. एस.), नन्दकिशोर दोहरे (सेवानिवृत् अधिकारी, खाद्य विभाग), राजाराम जैसवार, एडवोकेट हाईकोर्ट, मीनाक्षी सिंह परिहार, एडवोकेट, हाईकोर्ट आदि मुख्य रूप से शामिल होंगे ।
