
बिलासपुर. गुरू घासीदास विश्वविद्यालय( GURU GHASIDAS VISHWAVIDYALAYA -A Central University ) में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP-2020) के संपूर्ण क्रियान्वयन हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा टास्क फ ोर्स समिति का गठन किया गया है। टास्क फ ोर्स समिति में नामित सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं-
समिति के संरक्षक शिक्षाविद् अतुल कोठारी हैं। संयोजक प्रो. पी.के. बाजपेयी विभागाध्यक्ष शुद्ध एवं अनुप्रयुक्त भौतिकी विभाग, सदस्यों के रूप में सभी विद्यापीठ के अधिष्ठातागण, निदेशक आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रकोष्ठ, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (विकास विभाग) एवं नैक के समस्त मानदंड समन्वयक शामिल होंगे।
NEP- 2020 के संपूर्ण क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फ ोर्स समिति मार्गदर्शन/सुझाव एवं प्रगति/गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर समिति के संरक्षक को प्रदान करती रहेगी।
