
बिलासपुर , 16 दिसंबर । campussamachar.com, शनिवार बेगलेश डे पर शाला अवलोकन करने पहुचे शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा ने पहली, दूसरी, तीसरी के साथ गीत कविता, कहानी सुनाया । विद्यार्थियों ने खुब आनंद उठाया और वर्मा जी ने बाल कहानी एवं रोल प्ले के साथ गीत सुनाया। बच्चों ने भी सहभागिता निभाई। बच्चों ने प्रत्येक शनिवार को स्कूल आने का निमंत्रण दिया।
Bilaspur News today : इस अवसर पर प्रधान पाठक सी के महिलांगे ने बच्चों से कार्ड के माध्यम से अंग्रेजी में पशु पक्षियो,फल फूलल के नाम पूछा गया। साथ ही कुछ समय पश्चात खो खो खेल का आयोजन किया । अंत मे सभी बच्चों को मध्यान्ह भोजन वितरण किया गया।
