
अशोकनगर. कलेक्टर अभय वर्मा ने कोविड-19 (Covid-19) टीकाकरण महाअभियान के सफल संचालन हेतु बनाये गये वैक्सीनेशन सेंटरों पर जाकर टीकाकरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सेंटरों पर आने वाले लोगों से बातचीत की। साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपने परिवार,रिश्तेदार तथा अपने पडोसियों को टीकाकरण महाअभियान के बारे में प्रेरित करे और अधिक से अधिक टीका लगवाने में अपना सहयोग दें।
पीले चावल देकर किया आमंत्रित
कलेक्टर वर्मा ने सोमवार को शंकर कालोनी के वार्ड क्रमांक 05,06,07 एवं 08 में पहुंचकर वार्ड के निवासियों को पीले चावल देकर कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दौरान शत प्रतिशत टीकाकरण कराये जाने का आव्हान किया। उन्?होंने कहा कि वैक्?सीनेशन के माध्?यम से कोरोना को परास्?त किया जा सकता है। यह जीवन की संजीवनी है।
वैक्सीनेशन सेंटरों का किया निरीक्षण
कलेक्टर वर्मा ने शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकर कालोनी तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 पछाडीखेडा वैक्सीनेशन सेटरों पहुंचकर भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर डॉ.अनुज रोहतगी,तहसीलदार रोहित रघुवंशी,जिला शिक्षा अधिकारी ए.एन.मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
