
लखनऊ , 18 अगस्त । campussamachar.com, माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों के लिए वर्ष 2023 की अवकाश तालिका संशोधित करते हुए जारी कर दी है। निदेशक की ओर से प्रदेश के सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों (JD )मंडलीय उपशिक्षा निदेशकों (DDR ) और जिला विद्यालय निरीक्षकों ( DIOS ) को इस आशय के निर्देश भेजे गए हैं अवकाश तालिका के संदर्भित परिपत्र में कहा गया है कि वर्ष 2023 के लिए विभागीय स्तर से घोषित अवकाश में संशोधन किया गया है । आज लखनऊ के DIOS राकेश कुमार ने इसका पालन करने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को प्रेषित कर दिया है ।
इस संशोधन के बाद अब महिला शिक्षकों को करवा चौथ और उस दिन होने वाले व्रत रखने के लिए अवकाश अनुमन्य होगा । पूर्व में जारी अवकाश संबंधित तालिका में अन्य कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा। इस संशोधन के बाद प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2023 के लिए अवकाश तालिका संलग्न कर प्रेषित की गई है। आज 18 अगस्त 2023 को लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक ( DIOS lucknow ) ने राजधानी के यूपी बोर्ड के सभी माध्यमिक विद्यालयों में निर्गत उपर्युक्त अवकाश तालिका के अनुसार अवकाश देने के निर्देश दिये हैं ।

dios news : गौरतलब है कि संशोधन के बाद अब प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत विवाहित महिला टीचर्स के लिए करवा चौथ का अवकाश अनुमन्य होगा। साथ ही क्षेत्र विशेष में हरितालिका तीज अथवा हरियाली तीज, संकटा चतुर्थी ,हलषष्ठी/ ललई छठ/ व्रत अहोई अष्टमी व्रत रखने वाली महिला शिक्षिकाओं को उनके प्रार्थनापत्र के आधार पर संबंधित विद्यालय प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक द्वारा अवकाश स्वीकृत किया जाएगा ।
