
लखनऊ , 16 अगस्त । campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद, लखनऊ ने जिविनि कार्यालय (DIOS Lucknow) के लेखाधिकारी मनोज कुमार की घूसखोरी पर अंकुश लगाने के लिए कटिबद्ध है । जिला संगठन की मांग पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS Lucknow) ने समयबद्ध वेतन बिल पारित करने के लिए आदेश जारी कर दिये हैं लेकिन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डाक्टर आरपी मिश्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि जिला संगठन घूसखोर लेखाधिकारी को दंडित कराने के लिए संघर्ष जारी रखेगा।
dios lucknow news : डाक्टर आरपी मिश्रा ने बताया कि जिला संगठन लेखा अधिकारी मनोज कुमार की घूसखोरी की शिकायत पर अपर मुख्य सचिव एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा से हर हाल में दंडात्मक कार्यवाही कराएगा। जिविनि कार्यालय के लेखाधिकारी मनोज कुमार की घूसखोरी से जिले भर के विद्यालय परेशान हैं और उन्हें न्याय मिलना चाहिए ।

जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS Lucknow) राकेश कुमार ने जिला संगठन की मांग पर दिनांक 14 अगस्त 2023 को पत्र जारी कर समयबद्ध तरीके से विद्यालयों के वेतन बिल पारित किए जाने की व्यवस्था के साथ ही उनकी प्रत्येक स्तर पर प्राप्त स्वीकृत भी निश्चित की है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने वेतन बिल पारित करने के लिए जनपद के सभी विद्यालयों के लिए निर्धारित तिथि एवं लेखाकारों की सूची जारी की है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद, लखनऊ इस आदेश के पालन और जिविनि कार्यालय के लेखाधिकारी मनोज कुमार की कार्य प्रणाली पर नजर रखे हुए है ।


