बिलासपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (GGU Bilaspur – central university )एवं जायसवाल नीकोइडस्ट्रीज लिमिटेड सिलतरा, रायपुर के मध्य प्रबंध अध्ययन विभाग द्वारा प्रस्तुत एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। यह एमओयू कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल की उपस्थिति में विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव प्रो. शैलेन्द्र कुमार तथा विभागाध्यक्ष प्रबंध अध्ययन विभाग डॉ. बी.डी.मिश्रा एवं जायसवाल नीकों इडस्ट्रीज लिमिटेड सिलतरा, रायपुर के साजी थामस, जीएमएचआर एवं मुरली साहु, मैनेजर एचआर के द्वारा हस्ताक्षर किया गया।
इस अवसर पर GGU Bilaspur – central university कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने प्रबंध अध्ययन विभाग तथा जायसवाल नीकों इडस्ट्रीज लिमिटेड सिलतरा, रायपुर को शुभकामनाएं देते हुये उद्योग संस्थान संबंधों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने जायसवाल नीको इडस्ट्रीज को सीएसआर के तहत विश्वविद्यालय की आधारभूत संरचना के विकास के लिये आमंत्रित किया। GGU Bilaspur – central university कुलसचिव प्रो. शैलेन्द्र कुमार ने विश्वविद्यालय द्वारा उद्योग-संस्थान संबंधों में किये जा रहे प्रयासो पर प्रकाश डाला।
उक्त एम.ओ.यू. मुख्य रूप से नवीन संयुक्त परियोजनाओं में शोध एवं भागीदारी करने, अकादमिक एवं शोध संबंधी विनिमय कार्य- सेमिनार ,वर्कशाप, कांन्फ्रेस इत्यादि में परस्पर भागीदारी, छात्रों के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण, छात्रों के कौशल विकास हेतु तथा छात्रो को अंतिम स्थानन में मदद हेतु परस्पर सहयोग प्रदान करने के लिये किया गया। विश्वविद्यालय की वाणिज्य एवं प्रबंध विद्यापीठ के अंतगज़्त प्रबंध अध्ययन विभाग में हुए एमओयू उद्योग-संस्थान के मध्य अंतर कम करने तथा अन्य अकादमिक, शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों में मददगार होगा।
सीयू में सेमेस्टर परीक्षा के आठ परिणाम घोषित
गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (GGU Bilaspur – central university ) के गोपनीय विभाग द्वारा दिनांक 26 अगस्त 2021 को आठ परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई है। बीएससी (ऑनर्स) रसायन छठवां सेमेस्टर, बीएससी (ऑनर्स) भौतिकी छठवां सेमेस्टर, बीएससी (ऑनर्स) इलेक्ट्रॉनिक्स छठवां सेमेस्टर, एमसीएस छठवां सेमेस्टर, एमएससी कंप्यूटर साइंस चौथा सेमेस्टर, बीए (ऑनर्स) हिंगी छठवां सेमेस्टर, बीएससी (ऑनर्स) फोरेंसिक साइंस छठवां सेमेस्टर एवं एमएससी जैव प्रौद्योगिकी चैथा सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई है।
