
- राज्य सरकार ने उन्हें दिया राज्य विशेष अतिथि का दर्जा
- ऑनलाइन, ऑफ़लाइन रजिस्ट्रेशन द्वारा निशुल्क एंट्री पास प्राप्त कर रहे है सभी …
भिलाई, 20 जुलाई 2023 । campussamachar.com, अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता एवं मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी (BK Shivani didi ) का कार्यक्रम “गॉड्स पावर मेरे पास” बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड सेक्टर 7 भिलाई छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई शनिवार को संध्या 6:30 बजे से होगा।
ज्ञात हो कि शिवानी दीदी (BK Shivani didi ) का कार्यक्रम भिलाई,रायपुर,बिलासपुर में भी होगा, जिसके कारण राज्य सरकार ने उन्हें राज्य विशेष अतिथि का दर्जा दिया है | बीके भिलाई डॉट इन(bkbhilai.in) वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन तथा भिलाई सेक्टर 7 ,सड़क 2 स्थित मुख्य सेवाकेंद्र राजयोग भवन से ऑफ़लाइन रजिस्ट्रेशन द्वारा निशुल्क एंट्री पास ले रहे है ।

bhilai news : सेवाकेंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में छोटे बच्चे (15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे) को प्रवेश नहीं दिया जाएगा| कार्यक्रम की तैयारिया अंतिम चरण में है | यह जानकारी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजयोग भवन,सेक्टर-7, भिलाई छत्तीसगढ़ की ओर से दी गयी है ।

