
बिलासपुर, 12 जुलाई । campussamachar.com, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आज 12 जुलाई 2023 को बिलासपुर जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर अपने आंदोलन से जानकारी दी । ज्ञापन छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग , सचिव वित्त विभाग छत्तीसगढ़ शासन, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग और संचालक लोक शिक्षण संचनालय छत्तीसगढ़ को कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से प्रेषित किया गया है।

bilaspur news : ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षक एलबी संवर्ग की मांगों के निराकरण के लिए हड़ताल प्रस्तावित है । इसके तहत शिक्षक एलबी संवर्ग की मांग पर लगातार शासन व शिक्षा विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है, लेकिन मांग का निराकरण नहीं किया गया । जिससे एलबी संवर्ग के शिक्षकों में रोष व्याप्त है। मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार उनकी एक सूत्रीय मांग है और वह मांग है कि पूर्व सेवा की गणना कर प्रथम नियुक्ति वेतन का निर्धारण कर सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर , क्रमोन्नत वेतनमान का निर्धारण कर पुरानी पेंशन निर्धारित की जाए एवं कुल 20 वर्ष की पूर्ण सेवा में पुरानी पेंशन प्रदान की जाए ।

# teachers strike : आंदोलन की जानकारी देते हुए पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को अवगत कराया है कि 18 जुलाई 2023 को रायपुर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें शामिल होंगे इसके बाद 31 जुलाई 2023 से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर मोर्चा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बिलासपुर में एक मीटिंग कर आंदोलन की रणनीति बनाई।
