
मुंगेली – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा प्री. बीएड और प्री. डीएलएड की प्रवेश परीक्षा 29 अगस्त को आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 02 पालियों में सम्पन्न होगी। प्रथम पाली में प्री.बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। यह प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। इसी तरह द्वितीय पाली में डीएलएड की प्रवेश परीक्षा होगी। यह प्रवेश परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 04.15 बजे तक संचालित होगी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक शिक्षा मंडल की ओर से प्रदेश स्तर पर आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण काम पूरा कर लिया गया है और अब पर्यवेक्षकों की पदस्थापना की जा रही है, ताकि परीक्षा नकलविहीन माहौल में संपन्न की जा सके। मुंंगेली जिला प्रशासन के अनुसार जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और सभी जरूरी व्यवस्था की जा रही है। इन परीक्षाओं में जिले के 2 हजार 289 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें प्री. बीएड की प्रवेश परीक्षा हेतु 1 हजार 701 परीक्षार्थी और प्री.डीएलएड की प्रवेश परीक्षा हेतु 588 परीक्षार्थी शामिल है।
कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि प्री. बीएड प्रवेश परीक्षा हेतु जिले में 08 परीक्षा केंद्र और डीएलएड परीक्षा हेतु 03 परीक्षा केंद्र बनाये गये है। परीक्षा के सुचारू संचालन एवं परीक्षा केंद्रो में गोपनीय सामग्रियों को पहुचाने और परीक्षा समाप्ति पश्चात् वापस लाने हेतु अधिकारियों को पयर्वेक्षक/परिवहन अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्री.बीएड प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्र डाॅ. जे.पी.मिश्रा शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली के लिए पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डाॅ. ए.के. मरकाम, परीक्षा केंद्र शासकीय एस. एन जी. काॅलेज मुंगेली के लिए अत्यांव्यवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम केे प्रभारी कार्यपालन अधिकारी देवेन्द्र जागड़े, परीक्षा केंद्र शासकीय बी.आर साव हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली के लिए आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त शिल्पा साय, परीक्षा केंद्र शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली के लिए जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक एस आर लहरे, परीक्षा केंद्र नगर पालिका हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिलाषा बेहार, परीक्षा केंद्र शासकीय हाई स्कूल करही मुंगेली के लिए कृषि विभाग के उपसंचालक डी.के. ब्यौहार, परीक्षा केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक मुकेश दुबे और परीक्षा केंद्र जेसीस पब्लिक स्कूल मुंगेली के लिए श्रमपदाधिकारी श्रद्धा केशरवानी को पयर्वेक्षक/परिवहन अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
इसी तरह प्री. डीएलएड की प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्र डाॅ जे.पी मिश्रा शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली के लिए पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डाॅ. ए.के. मरकाम, परीक्षा केंद्र शासकीय एस. एन जी. काॅलेज मुंगेली के लिए अत्यांव्यवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम केे प्रभारी कार्यपालन अधिकारी देवेन्द्र जागड़े और परीक्षा केंद्र शासकीय बी.आर साव हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली के लिए आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त शिल्पा साय को पयर्वेक्षक/परिवहन अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
