
- उत्कर्ष समर कैंप 2023 का रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ भव्य समापन
भिलाई, 12 मई 2023। दुश्मन के छक्के छुड़ा दे हम इंडिया वाले, देश मेरे, देश मेरे मेरी जान है तू जैसे देशभक्ति गीतों के साथ परफॉर्मेंस देते उत्कर्ष समर कैंप 2023 में भाग लेने वाले बच्चों ने सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्कृष्ट समर कैंप समापन से नई शुरुआत की, जिसमें बच्चों का ऊंचाइयों को छूने का आत्मविश्वास स्पष्ट दिखाई दे रहा था।

Bhilai summer camp : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एस मुखोपाध्याय,ई डी पी एंड ए प्रोजेक्ट, भिलाई स्टील प्लांट ने बच्चों और पेरेंट्स के अनुभव सुनने के पश्चात कहा कि निश्चित ही यह समर कैंप 100% सफल रहा क्योंकि व्यक्तित्व विकास में जीवन गुजर जाता है लेकिन यहां बच्चे इस उम्र में उस चीज को समझ चुके हैं सीख चुके हैं यह मैं देख रहा हूं।
मुख्य अतिथि जी के मरकाम संयुक्त संचालक (ज्वाएंट डायरेक्टर) एजुकेशन डिवीजन दुर्ग ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रहलाद, ध्रुव, श्रवण कुमार, अर्जुन जैसे ग्रुप बनाकर शिक्षा देना यह अपने आप में भारतीय संस्कृति से बच्चों को नैतिक शिक्षा देने का अनूठा मिसाल है, निश्चित यह सराहनीय कार्य है। DEO अभय जयसवाल ने भी इस कैंप की सराहना करते हुए कहा की जीवन में मूल्य धारण करके शिक्षा देने से ही उसका प्रभाव बच्चों पर पड़ता है , इसलिए ब्रह्माकुमारी दीदियों की बात बच्चे मानते है।

summer camp :इस कार्यक्रम की प्रेरणा स्रोत तथा भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि बच्चे पढ़ लिख कर जीवन में लायक बन जाए यही माता पिता की आस रहती है ,लेकिन बचपन से ही यदि ईमानदारी, आज्ञाकारीता जैसे गुणों का समावेश हो जाए तो बच्चों का जीवन निखरकर सफल हो जाता है|

Bhilai summer camp news : कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी पूजा दीदी तथा श्रद्धा दीदी ने किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में उत्कृष्ट समर कैंप के प्रतिदिन कराए गए सेशनस तथा अतिथियों के अनुभव को सुंदर वीडियो के माध्यम से दिखाया गया जिसे डिवाइन ग्रुप के बच्चों ने वरिष्ट राजयोगा शिक्षक तथा मोटिवेशनल स्पीकर ब्रम्हाकुमारी प्राची दीदी के मार्गदर्शन में तैयार किया था। शिविर के समापन से संबन्धित यह जानकारी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग भवन, सेक्टर 7 भिलाई ने दी है।

विजय प्रतिभागी पुरस्कृत
Bhilai news : विभिन्न कोम्पिटेशन में विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया| मोरल स्टोरी और राइटिंग में कुमारी राधिका 8th क्लास रुंगटा पब्लिक स्कूल, अयान 7th क्लास डीएवी ,ब्लेसिंग बॉक्स कोम्पिटेशन में सिद्धि चंद्राकर 6th क्लास डीपीएस भिलाई, हर्षल कुमार 7th क्लास डीएवी, नाजिया मुमताज 7th क्लास बी एन एस , क्राफ्ट कोम्पिटेशन में भव्या शर्मा क्लास 6th एमजीएम स्कूल, मोनालिसा रॉय ई एम एम एस 8th क्लास, अमनदीप कौर 8 क्लास एमजीएम, ड्राइंग कोम्पिटेशन में प्रथम लयात्मिका मिश्रा 7th डीपीएस रिसाली, आदित्य श्रीवास एमजीएम 7th क्लास ,सोनम अहिरवार 6th क्लास डीएवी रहे । उत्कर्ष समर कैंप 23 के बेस्ट बॉय अंशुमन सिंह क्लास 8th, डीएवी तथा बेस्ट गर्ल दो रहे , आरोही 7th क्लास डीएवी प्रान्शी टंग क्लास 6th डीपीएस रहे।
