
बिलासपुर. गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (GGU -central university) के परीक्षा विभाग द्वारा मुख्य परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2020-21 विषम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों (Results )की घोषणा कर दी है। 04 अगस्त, 2021 को विभिन्न विद्यापीठों की 13 कक्षाओं के परिणामों की घोषणा अब तक की गई है।
प्राकृतिक संसाधन विद्यापीठ- बीएससी फॉरेस्ट्री तीसरा सेमेस्टर, बीएससी फॉरेस्ट्री पांचवां सेमेस्टर, बीएससी फॉरेस्ट्री सातवां सेमेस्टर, एमएससी फॉरेस्ट्री एंड एनवायरमेंटल साइंस (फ ॉरेस्ट जेनेटिक रिसोर्स) तीसरा सेमेस्टर, एमएससी फॉरेस्ट्री एंड एनवायरमेंटल साइंस (फॉरेस्ट मैनेजमेंट) तीसरा सेमेस्टर, बीफार्मा तीसरा सेमेस्टर, बीफार्मा पांचवां सेमेस्टर, बीफार्मा सातवां सेमेस्टर, एमफार्मा (फार्माकलोजी) पहला सेमेस्टर, एमफार्मा (फार्मास्यूटिकल केमेस्ट्री) तीसरा सेमेस्टर, एमफार्मा (फार्माकज़ेलोजी) तीसरा सेमेस्टर, एमफार्मा (फार्मास्यूटिक्स) तीसरा सेमेस्टर।भौतिकीय विज्ञान विद्यापीठ- बीएससी (ऑनर्स) इलेक्ट्रॉनिक्स पांचवां सेमेस्टर (ओल्ड सीबीसीएस)। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा अब तक कुल 86 परीक्षा परिणामों की घोषणा की है।
