
बिलासपुर, 19 अप्रैल । campussamachar.com, श्री अमरनाथ यात्रा (Shri Amarnath Yatra 2023) की बुकिंग पंजाब नैशनल बैंक, सदर बाजार बिलासपुर शुरु हुई। पहले ही दिन बड़ी सँख्या में श्रद्धालुओं ने बुकिंग करवाकर अपनी यात्रा (Shri Amarnath Yatra 2023) सुनिश्चित की। इसी तरह पूरे देश में नामित बैंकों में पंजीकरण शुरू हो गया है। आप अपने नजदीकी बैंक से संपर्क करके रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Shri Amarnath Yatra 2023 : पंजाब नैशनल बैंक (PNB biaspur ) प्रबंधन ने समस्त श्रद्धालुओं से निवेदन किया हैं कि वे आवेदन, जिला चिकित्सालय से मेडिकल फिटनेस तथा आधार कार्ड की कॉपी लेकर स्वयं सुबह 10 बजे पंजाब नैशनल बैंक की सदर बाज़ार शाखा में उपस्थित रहने का आग्रह किया हैं, ताकि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर यात्रा पंजीयन परमिट प्राप्त कर सके।
श्री अमरनाथ यात्रा के बारे में जरूरी जानकारी
- यात्रा में केवल 13 वर्ष से ऊपर तथा 70 वर्ष तक के स्वस्थ नागरिक ही शामिल हो सकते हैं।
- सबसे पहले श्री अमरनाथ मंदिर समिति के अधिकृत वेबसाइट से आवेदन फार्म व मेडीकल फार्मेट डाउन लोड करें।
- बिलासपुर जिला अस्पलाल के अधिकृत डॉ सुषमा कुजूर / डॉ प्रतिक प्रधान के सील व हस्ताक्षरयुक्त मेडीकल सर्टिफिकेट प्राप्त करें।
- पहलगांव या बालटाल मार्ग से यात्रा करना तय करें।
- दोनों मार्ग हेतु बिलासपुर के पंजाब नैशनल बैंक, सदर बाजार शाखा में प्रतिदिन हेतु केवल 7 – 7 परमिट ही जारी किए जाएंगे।
- आवेदन, मेडीकल सर्टिफिकेट व आधार कार्ड के साथ यात्रा करने के इच्छुक देवी या सज्जन स्वयं शाखा में उपस्थित होकर ई आधार वेरिफिकेशन करवाने के बाद रु 120/- प्रति यात्री जमा करवाकर अग्रिम यात्रा परमिट ले सकते हैं।
