
- प्रत्येक सेक्टर में मूलभूत स्वास्थ्य सेवाओं हेतु चिकित्सकों की तैनाती, प्राथमिक उपचार, एवं मोबाइल क्लीनिक उपलब्ध कराए गए हैं। जम्बूरी में उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 100 बेड का आधुनिक अस्पताल, विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में 24×7 संचालित किया जा रहा है।
लखनऊ, 24 नवम्बर , 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी एवं ग्राण्ड फिनाले डायमण्ड जुबली जम्बूरी ( 19th National Jamboree 2025) के मीडिया सेंटर में आज भारत स्काउट एवं गाइड के अध्यक्ष माननीय डॉ. महेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, तथा मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार (पूर्वआई.ए.एस.-) ने प्रेस वार्ता में बताया कि जम्बूरी का उद्घाटन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा आज 24 नवम्बर को अपराह्न 2:00 बजे किया जाएगा .
प्रेस वार्ता में अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह ने बताया कि 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी ( 19th National Jamboree 2025) में देश के सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, रेलवे, केन्द्रीय विद्यालय संगठन आदि से लगभग 32,000 स्काउट-गाइड प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने अवगत कराया कि संपूर्ण जम्बूरी ( 19th National Jamboree 2025) स्थल को सुव्यवस्थित प्रबंधन हेतु 35 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिनका नामकरण भारत की प्रमुख पवित्र नदियों के नाम पर किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में मूलभूत स्वास्थ्य सेवाओं हेतु चिकित्सकों की तैनाती, प्राथमिक उपचार, एवं मोबाइल क्लीनिक उपलब्ध कराए गए हैं। जम्बूरी में उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 100 बेड का आधुनिक अस्पताल, विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में 24×7 संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि जम्बूरी ( 19th National Jamboree 2025) में प्रतिभाग कर रहे स्काउट-गाइड प्रतिदिन 100 यूनिट रक्तदान करने का संकल्प लेकर मानवता एवं सेवा के मूल्यों को सशक्त रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं।
मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने जम्बूरी ( 19th National Jamboree 2025) के प्रतिदिन के क्रियाकलापों और कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों, संगठनों एवं संस्थानों द्वारा जम्बूरी ( 19th National Jamboree 2025) परिसर में विविध थीमैटिक प्रदर्शनी स्थापित की गई है, जिनके माध्यम से प्रतिभागियों को ज्ञान, विज्ञान, तकनीक और सामाजिक मुद्दों से परिचित कराया जा रहा है। विशेष रूप से भारतीय थल सेना, नौसेना एवं वायुसेना द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्काउट-गाइड बच्चों में देशभक्ति, सैन्य अनुशासन, कौशल एवं सेना में सम्मिलित होने की प्रेरणा को बढ़ावा दे रही है।
कार्यक्रम का video देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/y_HkuhGO4Og?feature=share
डॉ. प्रभात कुमार ने यह भी बताया कि इस जम्बूरी ( 19th National Jamboree 2025) में विश्व के विभिन्न देशों से भी स्काउट-गाइड प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं, जिससे यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अनूठा मंच बन गया है। प्रेस वार्ता में यह जानकारी भी साझा की गई कि जम्बूरी का उद्घाटन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा अपराह्न 2:00 बजे किया जाएगा, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 नवम्बर 2025 को ‘यूपी डे’ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे। 19th National Jamboree 2025
