

- प्राचार्य प्रोफेसर सुषमा देवी जी,एनसीसी प्रभारी एवं सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी डॉ. नेहा जैन, कमांडिंग आफिसर कर्नल डॉ. दिनेश पाठक जी एवं संपूर्ण महाविद्यालय परिवार ने कैडेट्स कि इस उपलब्धि पर बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l
लखनऊ , 29 जनवरी , नेताजी सुभाषचंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ में आज 29 जनवरी 2026 को सड़क सुरक्षा जागरूकता माह (1 से 31 जनवरी 2026 ) के अंतर्गत मण्डल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में 19 UP गर्ल्स बटालियन से सम्बद्ध पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजाजीपुरम, लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) के कैडेट्स ने प्रतिभाग किया जिसमे भाषण, रील मेकिंग एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l

महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) की कैडेट नैंसी पांडे, अदिति सिंह, सलोनी प्रजापति एवं रेनू रावत ने नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में लखनऊ जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त करके लखनऊ जनपद एवं महाविद्यालय का नाम रोशन किया महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) की प्राचार्य प्रोफेसर सुषमा देवी जी,एनसीसी प्रभारी एवं सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी डॉ. नेहा जैन, कमांडिंग आफिसर कर्नल डॉ. दिनेश पाठक जी एवं संपूर्ण महाविद्यालय परिवार ने कैडेट्स कि इस उपलब्धि पर बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l

कार्यक्रम में आरटीओ लखनऊ प्रभात पांडे जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी सेन जी उपस्थित रहे l लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जनपदों से प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी अपने शिक्षकों के साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे l
Trending Video
