
- समिति की प्रतिभावान बेटियों द्वारा निर्मित पोस्टरों और मॉडलों को प्रदर्शित कर साईं झुलेलाल जी की भव्य शोभायात्रा प्रभात फेरी में दिया गया।
- समाज के लिये सेवा समर्पण द्वारा विशेष सहयोग देकर गुम्बद निर्माण हेतु 11000 नगद सहयोग देने के लिए कांग्रेसी नेता आशा आहूजा व उनके पुत्र पंकज आहूजा एवं श्री व्यापारी मल लालवानी जी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
भिलाई, 24 मार्च । 19 मार्च से लगातार 5 दिन 23 मार्च तक सिन्धी समाज के इष्ट देव भगवान साईं श्री झुलेलाल जी के जनमोत्सव को साईं झुलेलाल धाम,32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड,औ. क्षेत्र भिलाई में मनाया गया। इसके अंतर्गत प्रत्येक दिन सामाजिक, सांस्कृतिक , प्राकृतिक धरोहरों को सहेजने का संदेश देने के प्रयास से साईं झुलेलाल धाम में झुलेलाल जयंती मनाई गई।प्रभातफेरी के तृतीय दिवस में दिनाँक 23 मार्च गुरुवार को साईं झुलेलाल धाम 32 एकड़, हाउसिंग बोर्ड भिलाई में सिंध के भगत सिंह अमर शहीद हेमु कालाणी जी की 100वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए भारत देश के राष्ट्र ध्वज के तीसरे रंग केसरिया रंग के संदेश में समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी द्वारा अपने खून का कतरा-कतरा अपना सर्वस्व राष्ट्र हित में बलिदान देने का संकल्प समाज के सभी सदस्यों को दिलाया।

#सिन्धी समाज : इन संदेशों को नारा,चित्र,पोस्टर प्रतियोगिताओं द्वारा विशाल बाइक व कार रैली में भी दिया गया। सामाजिक संदेश से सभी समाजों को जागरूक करने का संदेश समिति की प्रतिभावान बेटियों द्वारा निर्मित पोस्टरों और मॉडलों को प्रदर्शित कर साईं झुलेलाल जी की भव्य शोभायात्रा प्रभात फेरी में दिया गया।इस अवसर पर समाज के सदस्यों द्वारा बनाकर लाये नारे हेमु कालाणी अमर रहे,भारत माता की जय,वंदे मातरम,जय जवान,जय किसान लगााये गये।प्रभातफेरी में समाज के सदस्यों द्वारा हेमु कालाणी जी की जीवनी का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करके सभी समाजों में राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।

#cgnews : अपने इष्ट देव की आराधना भजन,क्रीर्तनों द्वारा की गई।प्रभातफेरी के समापन अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठ सदस्यों द्वारा भारत माँ के सच्चे सपूत हेमु कालाणी जी को सलामी दी गई।इसके पश्चात झुलेलाल धाम में भगवान झुलेलाल जी के बहिराणा साहेब जी की पूजा,अर्चना,सत्संग,भजन,कीर्तन एवं सुखमनी साहेब का पाठ विधि विधान से करके दोपहर में समिति की ओर से भोग खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम राहगीरों को तृप्त करने हेतु किया गया।

bhilai news : इसके पश्चात रात्रिकालीन कार्यक्रमों में सामाजिक विरासत को सहेजने हेतु संदेशप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिंध का प्रसिद्ध छेज नृत्य महिलाओं,पुरुषों,बच्चों और बुजुर्गों ने प्रस्तुत किया। उद्घोषक हरीश लालवानी जी सिन्धी द्वारा भाषा में मंच संचालन किया।

bhilai news in hindi : विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी नगर निगम भिलाई एम आई सी मेंबर वार्ड 39 सुभाष नगर की पार्षद रीता सिंह गेरा,विशेष अतिथि राकेश सिंह गेरा जी द्वारा रंगोली में प्रथम अंजली रोहरा,मॉडल बनाने में प्रथम मौलिक नागदेव,क्राफ्ट वर्क में प्रथम नायेशा नागदेव,फैंसी ड्रेस में प्रथम अलीशा कृष्णानी,जूनियर नृत्य में प्रथम आयुषी प्रेमचंदानी,सीनियर डांस प्रतियोगिता में प्रथम कंचन वीरवानी एंड ग्रुप,जूनियर गीत गायन में प्रथम देवांशी चंदानी को भजन गायन में प्रथम कमला भगत व ग्रुप को पुरस्कृत किया गया। समाज के लिये सेवा समर्पण द्वारा विशेष सहयोग देकर गुम्बद निर्माण हेतु 11000 नगद सहयोग देने के लिए कांग्रेसी नेता आशा आहूजा व उनके पुत्र पंकज आहूजा एवं श्री व्यापारी मल लालवानी जी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इसके बाद समापन दिवस पर आज 24 मार्च को घर में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन संदेशप्रद तरीक़े से झुलेलाल धाम में आकर्षक पात्र में सामूहिक विसर्जन नम आँखों से भगवान झुलेलाल जी को भावभीनी विदाई देकर सामुहिक रूप से किया गया।इस अभूतपूर्व यादगार कार्यक्रम में आदर्श सिन्ध ब्रादर मण्डल एवं साईं झुलेलाल धाम महिला मण्डली के सदस्यों के साथ अनेक कालोनीवासी भी उपस्थित थे।

