
- इन आयोजनों के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्राध्यापकों के बीच वर्चुअल बैठक भी करने की निर्देश दिए गए हैं।
लखनऊ 11 जनवरी। campussamachar.com, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डाक्टर महेंद्र देव ने 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। आज 11 जनवरी 2024 को निदेशक डॉक्टर महेंद्र देव की ओर से प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS ) को इस सबंध में आदेश जारी किए गए हैं ।
जारी आदेश के मुताबिक अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को प्रस्तावित भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा संबंधी आयोजन और 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत माध्यमिक विद्यालयों हेतु व्यापक दिशा निर्देश प्रदान किए गए हैं। इन संदर्भ पत्रों में माध्यमिक शिक्षा विभाग को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
1- 22 जनवरी 2024 को सभी की शिक्षण संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।
2- समस्त शिक्षण संस्थानों को सजाया जाए।
3- सभी शिक्षण संस्थानों में दिनांक 14 जनवरी से 21 जनवरी 24 के मध्य स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जाए। इस अभियान के तहत विद्यालय के अंदर कक्षाओं, परिसर में एवं उसके आसपास किसी प्रकार की गंदगी या प्लास्टिक इत्यादि पूरी तरीके से साफ किया जाए, जिससे परिसर स्वच्छ एवं सुंदर दिखे।
4- 22 जनवरी से 26 जनवरी के बीच समस्त शिक्षण संस्थानों के भावनाओं को प्रकाशित किया जाए। माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा प्रेषित पत्र में कहा गया है कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के संदर्भित पत्रों में दिए गए उक्त दिशा निर्देशों का अक्षरश : पालन सुनिश्चित करने हेतु तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस संबंध में सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्राध्यापकों के बीच वर्चुअल बैठक भी करने की निर्देश दिए गए हैं।
देखें आदेश

