
- यू पी बोर्ड ने किया विज्ञान शिक्षकों की अर्हता मे संशोधन, अब जीव विज्ञान मे स्नातक अर्हताधारी भी बन सकेंगे विज्ञान अध्यापक.
- जीव विज्ञान विषयों के स्नातक योग्यता धारी भी बन सकेंगे जीव विज्ञान एवं विज्ञान विषय के अध्यापक : पांडेय गुट
- यू पी बोर्ड के शैक्षिक योग्यता संशोधन प्रस्ताव को शासन की लगी मुहर.
लखनऊ, 9 सितंबर। यू पी बोर्ड ने उ प्र माध्य मिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के ध्यांन आकृष्ट करने के बाद परिषद ने विज्ञान अध्यापकों की नियुक्तियों के लिए वंछित अर्हता में संशो धन कर दिया गया है। यह संशोधन इंटर मीडि इट एक्ट,, 1921 के अध्याय दो के परि शिष्ट क मे शिक्षकों की नियुक्तियों के लिए शिक्षकों की योग्यता निर्धारित किया जाता है।
यह जानकारी देते हुए पांडेय गुट के प्रादेशिक प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में विज्ञान अध्यापको की नियुक्तियों के लिए भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान में स्नातक डिग्री एवं बी एड निर्धारित किया गया था। इस ओर संगठन के ध्यान आकृष्ट करने पर अब क्रम सं 25 पर जीव विज्ञान के अध्यापक के लिए स्नातक स्तर पर जंतु विज्ञान एवं वन स्पति विज्ञान विषय के साथ बी एड होना जोड़ दिया गया है। साथ ही अब जीव विज्ञान के स्नातक योग्यता धारी भी विज्ञान अध्यापक हाई स्कूल स्तर पर बन सकेंगे।
क्या बोले संगठन प्रवक्ता श्री त्रिपाठी
संगठन प्रवक्ता श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस विसंगति की ओर संगठन ने अधिकारियो का ध्यान आकृष्ट किया था। समय रहते हुए इस संशोधन से अब जीव विज्ञान के स्नातक भी हाई स्कूल स्तर के विज्ञान अध्या पक बन सकेंगे। इससे शिक्षा सेवा आयोग द्वारा होने वाले विज्ञान शिक्षकों की नियुक्तियों हेतु निर्धारित अर्हता से ही पदों के विज्ञापन का भी रास्ता साफ हो गया है।
trending video
