

- कई निर्णय आज जिला संगठन के अध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में क्वीन्स इण्टर कालेज में अपरान्ह 02ः00 बजे सम्पन्न जिला कार्यकारिणी की बैठक में किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र ने बताया कि लगभग दो वर्षो के संघर्ष के बाद भ्रष्टाचार पर अकुंश लगाए जाने के लिए शिक्षा भवन के कार्यालयों में सिटीजन चार्टर लागू किया गया।
लखनऊ, 17 जुलाई , शिक्षा भवन के कार्यालयों विशेषतया जिला विद्यालय निरीक्षक एवं लेखा विभाग के कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा सिटीजन चार्टर को प्रभावी ढ़ंग से लागू किए जाने की मांग को लेकर चरणबद्व संघर्ष किया जायगा। संघर्ष के तीसरे चरण में दिनांक 20 अगस्त, 2025 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना होगा। धरने के पश्चात जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
यह निर्णय आज माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन के अध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में क्वीन्स इण्टर कालेज में अपरान्ह 02ः00 बजे सम्पन्न जिला कार्यकारिणी की बैठक में किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र ने बताया कि लगभग दो वर्षो के संघर्ष के बाद भ्रष्टाचार पर अकुंश लगाए जाने के लिए शिक्षा भवन के कार्यालयों में सिटीजन चार्टर लागू किया गया। जिला संगठन द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक एवं लेखा विभाग के कार्यालयों में सिटीजन चार्टर का प्रभावी ढ़ंग से लागू किए जाने की अनेक बार मांग की गई किन्तु सम्भवतः भ्रष्ट कर्मचारियों के दबाव में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सिटीजन चार्टर को उनके कार्यालयों एवं विद्यालयों में प्रभावी ढ़ंग से लागू नही किया गया जिससे भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलन्द है। यहां तक कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयो विशेषतया लेखा विभाग में दलाल सक्रिय है जिन्हें कार्यालय के सी.सी.टी.वी में सहजता से देखा जा सकता है।

डा. मिश्र ने कहा कि जिला कार्याकारिणी ने निर्णय किया है भ्रष्टाचार के विरोध मे तथा सिटीजन चार्टर लागू कराने की मांग को लेकर जिला संगठन चरणबद्व संघर्ष करेगा। पहले चरण में विद्यालय इकाइयों में दिनांक 19 जुलाई से 19 अगस्त तक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा जिसमें प्रदेशीय पदाधिकारी एवं सदस्य तथा जनपदीय पदाधिकारी विद्यालय इकाइयों का दौरा करेेगें। दूसरे चरण में दिनांक 21 जुलाई, 2025 से 31 जुलाई, 2025 तक विद्यालय इकाइयोें मे किसी दिन मध्यावकाश में बैठक कर शिक्षा भवन के कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा सिटीजन चार्टर को प्रभावी ढ़ंग में लागू किए जाने की मांग को लेेकर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे, जिन्हें मा. मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
डा. मिश्र ने बताया अगस्त के प्रथम सप्ताह में जिला संगठन की बड़ी बैठक होगी और उसमें संघर्ष के दो चरणों की समीक्षा की जाएगी और 20 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित होने वाले धरने को प्रभावशाली बनाने की रणनीति निर्धारित की जाएगी। जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिलामंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि सिटीजन चार्टर को प्रभावी ढ़ंग से लागू कराने के लिए विद्यालयो के शाखाध्यक्षों/मंत्रियों से दिनांक 05 अगस्त तक शिक्षा भवन के कार्यालयों में प्राप्त कराये गए अवशेष, पदोन्नति, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, जी.पी.एफ अग्रिम, मृतक आश्रित की नियुक्ति, वेतन निर्धारण आदि प्रकरणों की सूचना एकत्र की जाएगी और उसके पश्चात सिटीजन चार्टर के उल्लंघन पर जिला संगठन द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में प्रमुख रूप से ये पदाधिकारी रहे उपस्थित
आज की बैठक में प्रमुख रूप से प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी.मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चन्द्र, सदस्य राज्य परिषद अनुराग मिश्र, विश्वजीत सिंह, सदस्य राज्य कार्यकारिणी डा. मीता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आर.पी.सिंह, आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक, संघर्ष समिति के संयोजक इनायत उल्लाह खां, समिति संयोजक इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह, एस.के. सिंह, विनीता श्रीवास्तव, विनीत कुमार तिवारी, मो. सिराज अशरफ, संयुक्त मंत्री डा. अनिल तिवारी,डा. शैलजा गुप्ता, सुमित अजॅाय दास, मुनीर अहमद, गायत्री दीक्षित, क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी, रजनेश कुमार शुक्ल, डा. काजी खलीकुर्ररहमान, क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्या रीता टण्डन, समिति संयोजक एवं प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा, समिति संयोजक हम एवं प्रधानाचार्य एन.एच.पठानियां, नरेंद्र कुमार पाठक, बृजेश त्रिपाठी, दिनेश कुमार पांडे, रचना गुप्ता, अलका शुक्ला, ममता श्रीवास्तव, उपेंद्रनाथ मिश्र, रश्मि मौर्या, प्रेम शंकर शास्त्री, सैयद वसीम महमूद के साथ अन्य सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
