
- सोनभद्र जिला कार्यसमिति का चुनाव संपन्न हुआ .चुनावी प्रक्रिया में राकेश कुमार सिंह जी को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया.
- निर्वाचन के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में पूरी टीम सोनभद्र जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह से मिलकर जनपद की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया .
- पाण्डेय गुट के नेताओं ने DIOS को मुख्यमंत्री जी को संबोधित पंद्रह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन प्रस्तुत कर उनके शीघ्र निराकरण किये जाने की माँग की।
सोनभद्र , 04 अगस्त , राजा शारदा महेश इंटरमीडिएट कालेज राबर्टगंज सोनभद्र में प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र सिंह पटेल जी की उपस्थिति में आज दिनांक 04 अगस्त 2025 को सोनभद्र जिला कार्यसमिति का चुनाव संपन्न हुआ .चुनावी प्रक्रिया में राकेश कुमार सिंह को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया.
निर्वाचन के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में पूरी टीम सोनभद्र जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह से मिलकर जनपद की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया . इनमें मिर्जापुर मंडल मंत्री रमेश द्विवेदी , मिर्जापुर जिला संगठन मंत्री संजय , जिलाध्यक्ष सुशील मिश्रा ,वाराणसी से जिला कोषाध्यक्ष डॉ.आनंद सिंह ,दिवाकर सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अमित कुमार सिंह, डॉ अरविन्द कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, प्रदीप पाण्डेय और जनपद-सोनभद्र के सक्रिय शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे. संगठन के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को बधाई प्रेषित की है .
प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने दी बधाई

संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष सोनभद्र राकेश कुमार सिंह को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व् मे संगठन जिले में शिक्षकों के बेहतरी के लिए सतत सक्रिय रूप से अपना योगदान करेगा।
