उज्जैन. शिक्षा का अधिकार कानून (RTE) के तहत सत्र 2021-22 में निजी स्कूलों की प्रथम कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 9 जुलाई 2021 तक किए जा सकेंगे। पूर्व में यह तिथि 30 जून निर्धारित थी। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस ने बताया कि छात्र-हित को ध्यान में रखते हुए सत्र 2021-22 के नि:शुल्क प्रवेश की गतिविधियों के लिए संशोधित समय-सारणी जारी की गयी है।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन एवं त्रुटि सुधार के लिए विकल्प की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2021 है जबकि ऑनलाइन आवेदन के पश्चात पोर्टल से पावती डाउनलोड कर तथा मूल दस्तावेजों से सत्यापन केन्द्रों मे सत्यापनकर्ता अधिकारियों से सत्यापन 10 जुलाई 2021 तक कराना है। इसी प्रकार रेण्ड़म पद्वति से ऑनलाईन लॉटरी द्वारा स्कूल का आवंटन और चयनित आवेदको को एसएमएस द्वारा सूचना १6 जुलाई 2021 तक और जिस बच्चे को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से स्कूल आवंटन हुआ है, उसके द्वारा पोर्टल से आवंटन पत्र डाउनलोड कर आवंटित स्कूल में प्रवेश हेतु उपस्थित होकर प्रवेश प्राप्त करना की समय सीमा 16 से 26 जुलाई 2021 तक निर्धारत की गई है।
धनराजू ने बताया कि RTE पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रारूप उपलब्ध है। इस संबंध में संशाधित समय सारिणी जारी करते हुए सभी जि़ला कलेक्टर्स एवं अन्य अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए हैं। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी जनकारियों के लिए पालक व विद्यार्थी शिक्षा विभाग से संपर्क बनाए रखें।
