
नई दिल्ली. पिछले 24 घंटों में 78,66,950 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 75.22 करोड़ (75,22,38,324) से अधिक हो गया। इन उपलब्धि को 76,12,687 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पिछले 24 घंटों में 37,127 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,24,84,159 हो गई है।
परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.58% है।
