
बिलासपुर, 5 अप्रैल। campussamachar.com, श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अभिषेक नगर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान श्री हनुमान जी के दरबार से 06 अप्रैल 2023 गुरुवार को सायं 04:30 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके तुरंत पश्चात शुभमविहार कल्याण समिति के तत्वाधान में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा।
bilaspur news : श्री हनुमान जन्मोत्सव आयोजन समिति, अभिषेक नगर, बिलासपुर ने समस्त देशभक्त, धर्मनिष्ठ, जागरूक नागरिको से सपरिवार, इष्ट मित्रों सहित उपस्थित रहने का आग्रह किया है। यह जानकारी श्री हनुमान जन्मोत्सव आयोजन समिती, अभिषेक नगर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ने दी है। समिति ने आग्रह किया है की सुंदरकांड पाठ के पश्चात भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने की कृपा करें।
