

- जगतगुरु शंकराचार्य भगवान स्वामी श्री 1008 अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज को ज्ञापन व संकल्प पत्र देते समय पार्टी ( NYP ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे .
नई दिल्ली/ लखनऊ , 01 अगस्त .campussamachar.com, नेशनल यूथ पार्टी ( NYP ) की ओर से दिल्ली में जगतगुरु शंकराचार्य भगवान स्वामी श्री 1008 अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज को ज्ञापन व संकल्प पत्र प्रदान किया गया है. नेशनल यूथ पार्टी ( NYP ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जगतगुरु शंकराचार्य भगवान स्वामी श्री 1008 अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज से भेंट की और उन्हें ज्ञापन व संकल्प पत्र प्रस्तुत किया .
नेशनल यूथ पार्टी ( NYP ) ने इस संकल्प पत्र में तीन प्रमुख संकल्प दोहराये हैं. सौंपे गए संकल्प पत्र में कहा गया है कि नेशनल यूथ पार्टी ( NYP ) 15 वर्षों के संघर्ष तथा 14 राज्यों में जुड़े सहस्त्र सक्रिय सदस्यों के विश्वास से संकल्पित यह ज्ञापन पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा तैयार किया गया है . यह ज्ञापन जगतगुरु शंकराचार्य भगवान स्वामी श्री 1008 अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज के श्री चरणों में निम्नलिखित उद्देश्यों व संकल्पना सहित समर्पित है.

- प्रथम संकल्प
NYP news : राजधानी दिल्ली में 81.6 प्रतिशत जनसंख्या सनातन धर्म को मानने वाले हिंदू उपासकों की है , जहां एक ओर सिख समाज के प्रबंधन के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ( एसजीपीसी) तथा मुस्लिम धर्म लंबियों के लिए सामुदायिक प्रबंधन के लिए वक्फ बोर्ड आदि उपलब्ध हैं , परंतु मंदिरों तथा अन्य सनातनी धर्मार्थ संस्थाओं को केंद्र तथा राज्य सरकार अपने-अपने फायदे के अनुसार चलाती आई है, जिससे कई विरोधाभास व भिन्नताएं अभी बनी हुई हैं. मंदिरों में चढ़ाए गए चंदे की राशि का उचित उपयोग की बात हो या पंडित , पुजारी सहित सेवकों भक्तों की सेवा प्रबंधन की बात , ये सभी संस्थाएं पूरी तरीके से स्वयं पर निर्भर रहती हैं , जबकि सरकार , प्रशासन इनकी कमाई को लूट ले जाती है तथा पुजारी से लेकर परिसरों के रखरखाव तक के लिए पूर्णतया आश्रित कर छोड़ देती हैं . इन सभी समस्याओं के स्थाई निवारण हेतु तथा सनातन संबंधी उचित प्रबंधन के लिए श्री सनातन धर्म संरक्षण बोर्ड की स्थापना की जाएगी . सनातन श्री सनातन धर्म संरक्षण बोर्ड से पंजीकृत व प्रमाणित धार्मिक स्थलों व संस्थाओं के रखरखाव के लिए श्री सनातन धर्म संरक्षण बोर्ड की स्थापना की जाएगी. वोट के सदस्यों का चुनाव सनातन धर्म के अनुयाई नागरिकों के माध्यम से मतदान के आधार पर ही किया जाएगा , जिससे सनातन समुदाय में जाति भेदभाव पूरी तरीके से समाप्त हो जाए . दिल्ली प्रदेश में भारतवर्ष के अनेक प्रांतो से जुड़े नागरिक व सांस्कृतिक तथा धार्मिक त्योहारों को मनाने के लिए कुल रुपया 500 करोड़ की राशि प्रतिवर्ष सनातन धर्म संरक्षण बोर्ड से सीधे आयोजन समितियां को प्रदान की जाएगी .

श्री सनातन धर्म संरक्षण बोर्ड स्थाई रूप से सनातन के सबसे बड़े चारों पीठों के धर्माचार्य परम पूजनीय श्री शंकराचार्य महाराज बनाए जाएंगे तथा अन्य प्रबंधक सदस्य मतदान द्वारा तय किए जाएंगे . श्री सनातन धर्म संरक्षण बोर्ड द्वारा प्रमाणित सभी धार्मिक स्थलों के पंजीकृत पुजारी को रुपया 10, 000 प्रति महीने दिए जाएंगे दिए जाएंगे .
- द्वितीय संकल्प
नेशनल यूथ पार्टी ( NYP ) संकल्पित है कि जहां-जहां भी पार्टी सरकार बन पाती है , ऐसे सभी प्रदेशों में गोवंश की हत्या पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू करेगी तथा गोवंश हत्या को प्रथम श्रेणी के प्राप्त की अनुसूची में शामिल करेगी . गोमांस की बिक्री तथा सेवन को भी उच्च कोटि अपराध धाराओं में सम्मिलित किया जाएगा .
- तृतीय संकल्प
गोवंश की रक्षा व गोवंश पालन के लिए नेशनल यूथ पार्टी कहीं भी सरकार में आने पर उचित कानून के तहत ऐसे नियम वह योजनाओं को लागू करेगी , जिसे गोवंश बालकों को प्रोत्साहन व बल मिले . आत्मनिर्भर गौशालाओं को एंबुलेंस तथा गोवंश अस्पतालों के निर्माण के साथ ही नेशनल यूथ पार्टी की सरकारी जिला स्तर पर आवास गोवंश को व्यवस्थित करने के लिए संकल्पित रहेगी . दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के समाधान पत्र चुनावी घोषणा पत्र में अति आवश्यक बिंदु जोड़े गए हैं , जो निम्नलिखित हैं
पशु धन और पशुपालन एकीकृत कृषि प्रणालियों को प्रोत्साहित करके फसल खेती के साथ-साथ पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए नेशनल यूथ पार्टी की सरकार संकल्पित रहेगी इससे इसमें डेरी उत्पादन प्रमुख रूप से शामिल होगा .
पशुओं के लिए समय पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पशु चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए पशुओं के लिए समय पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए अस्थाई एवं मोबाइल चिकित्सा पशु चिकित्सा क्लिनिक दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाएंगे . पशुधन बीमा पशुओं के लिए पशुपति बीमा योजना की शुरुआत करके हम किसानों को पशु रोगों या प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान से 100% सुरक्षा कवच प्रदान करेंगे . उपरोक्त वर्णित ज्ञापन के रूप में सदा सदा के लिए नेशनल यूथ पार्टी की ओर से जगतगुरु शंकराचार्य भगवान स्वामी श्री 1008 अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज को उनके लोक कल्याण निर्णय के लिए अस्थाई समर्थन स्वीकार हो साथ ही नेशनल यूथ पार्टी ( NYP ) दिल्ली प्रदेश के आगामी चुनाव में लोक कल्याण के 25 नेताओं को पूरा करने के लिए जगतगुरु शंकराचार्य भगवान स्वामी श्री 1008 अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज जी के आशीर्वाद की कामना करते हैं.
National Youth Party ( NYP) : जगतगुरु शंकराचार्य भगवान स्वामी श्री 1008 अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज को ज्ञापन व संकल्प पत्र देते समय पार्टी ( NYP ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे . इनमें नेशनल यूथ पार्टी ( NYP ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार सिंह , पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नागेन्द्र यादव , राष्ट्रीय महासचिव रजनीश झा, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा . अधीष राज भल्ला , दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष CA विनय बंसल, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष हरीशंकर कुशवाहा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष उमेश यादव, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुमित शर्मा , राष्ट्रीय सचिव शशीजीत, डा. सुशील सूरी, सावित्री पांडे एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, हेमंत कुशवाहा , राष्ट्रीय महासचिव , NYLA , दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिभा jha , सीमा ठाकुर, दिल्ली प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष पूजा राय आदि उपस्थित थे.

