
- 22 मार्च 2023) सायं काल 6:00 बजे श्री गुरु तेग बहादुर (सुपर) मार्केट रायबरेली में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा ।
रायबरेली, 17 मार्च । campussamachar.com, शंखनाद रायबरेली #शंखनाद रायबरेली की ओर से नव संवत्सर महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बुधवार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2080 (22 मार्च 2023) सायं काल 6:00 बजे श्री गुरु तेग बहादुर (सुपर) मार्केट रायबरेली में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा ।
#Raebareli news : #शंखनाद रायबरेली इस भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक किशोर चतुर्वेदी लखनऊ एवं उनकी टीम भजन प्रस्तुत करेंगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभय जी क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश होंगे। शंखनाद के संयोजक मुनीष अग्रवाल ने बताया कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए आयोजन समिति भी बनाई गई है। इसमें सरदार परमजीत सिंह गांधी, अनूप अग्रवाल , विमल बाजपेई , अरविंद उपाध्याय, प्रत्यूष अवस्थी और आशीष मुखर्जी एवं शंखनाद की टीम शामिल है।
Raebareli news : शंखनाद के आयोजन लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। संगठन शंखनाद में दीपेंद्र सिंह सचिव , जुगल किशोर गुप्ता कोष प्रमुख , धर्मेंद्र वर्मा कार्यक्रम संयोजक नियुक्त हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम में अपनी संस्कृति की ओर चले को ध्यान में रखकर मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि रायबरेली में शंखनाद आने स्थापना कल से ही विभिन्न प्रकार के सामाजिक और धार्मिक आयोजन कर रहा है।
