
इंदौर ॰ भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा संचालित कार्यो का डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विष्वविद्यालय के डीन एवं निदेशक डॉ. डी. के. वर्मा ने अवलोकन किया तथा इसकी भूरि-भूरि प्रषंसा की। कार्यकर्ता प्रीति गुलवानिया, डॉ. ज्योति जोशी उपाध्याय, किरण वर्मा, जितेंद्र चौहान, राहुल भंडोले, राहुल सेन, वर्षा मालवीया, अंकित काग, राहुल वर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने कॅरियर प्रकोष्ठ द्वारा युवाओं के कॅरियर उन्नयन के लिए आयोजित की जाने वाली बहुआयामी गतिविधियों से अवगत करवाया। डॉ. वर्मा ने दस्तावेजों के रूप में गतिविधियों के साक्ष्यों का अवलोकन भी किया तथा अभिभूत हुए।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एनएल गुप्ता, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जे के गुप्ता, शासकीय महाविद्यालय पाटी के प्राचार्य डॉ. परवेज मोहम्मद और प्रो. डॉ. अनिल पाटीदार, प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. मधुसूदन चौबे भी उपस्थित थे। डॉ. चौबे ने बताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से गतिविधियों के आयोजन और संचालन का प्रयोग मध्यप्रदेश में सर्वप्रथम बड़वानी पीजी कॉलेज में हुआ और यह परंपरा दस वर्षों से जारी है। इसके कार्यकर्ताओं के योगदान से अनेक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। उन्हीं में से एक डॉ. वर्मा से प्राप्त सराहना भी है। इससे हम सभी बहुत उत्साहित हैं और निरंतर कार्य करने के लिए संकल्पित हैं।
