
- आदर्श सिंध ब्रादर मंडल के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी जी की कार्यकारिणी एवं साईं झुलेलाल धाम महिला मण्डली की अध्यक्ष लक्ष्मी नागदेव जी की कार्यकारिणी के विभिन्न पदाधिकारी इस अभूतपूर्व यादगार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जुटे हुए हैं।
भिलाई, 19 मार्च। सिन्धी समाज के इष्ट देव भगवान साईं श्री झुलेलाल जी के जनमोत्स्व को साईं झुलेलाल धाम,32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड,औ. क्षेत्र भिलाई में मनाया जा रहा है। आज दिनाँक 19 मार्च से लगातार 5 दिन तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत प्रत्येक दिन सामाजिक, सांस्कृतिक , प्राकृतिक धरोहरों को सहेजने का संदेश देने का हर संभव प्रयास समाज की ओर से झुलेलाल जयंती में किया जा रहा है।

bhilai news today : कार्यक्रम के प्रथम दिन आज 19 मार्च को गणपति स्थापना की तरह साईं झुलेलाल जी की मूर्तियां पूजन विधि की जानकारी सहित अपने घरों में स्थापित कर सामाजिक एकता को बढ़ावा देने वाले श्रद्धालु परिवारों को समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी,प्रबुद्ध सदस्य हेमंत आसनानी जी के द्वारा साईं झुलेलाल धाम से वितरित की गई।गणपति स्थापना की तरह अपने घरों में साईं झुलेलाल जी की स्थापना की शुरुआत लगभग 11 वर्षों से सिन्धी समाज के संत शिरोमणि चकरभाठा के संत साईं लालदास जी दिशानिर्देश और मार्गदर्शन में हो रहा है।
bhilai news in hindi : इसमें संत साईं जी के आदेशानुसार घरों में मूर्ति स्थापना का मूल उद्देश्य समाज के सभी परिवारों में एकता और भाईचारे की भावना विकसित कर अपने इष्टदेव की आराधना कर मोक्ष प्राप्ति करने का था।इसके अंतर्गत सभी परिवार प्रतिदिन सुबह एवं शाम को अपने घरों में प्रतिदिन झुलेलाल जी की आरती अरदास एवं पल्लव और अखो पायण आदि विधि विधानों से पूजा अर्चना कर आराधना कर अपने इष्टदेव को याद करेंगे।

#चेट्रीचँड्र महोत्सव के साथ ही हेमु कालाणी जी की 100वीं जयंती के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिये दिनाँक 21 मार्च से 23 मार्च तक सुबह 6 बजे से 8 बजे तक प्रभातफेरी निकाली जाएगी।जिसमें तीनों दिन राष्ट्र ध्वज के रंगों के अनुरूप ड्रेस कोड व बैनर व पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से सिंधी समाज की देशभक्ति की भावना से अन्य समाजों में जागृति लाने हेतु आयोजन होंगे।
# चेट्रीचँड्र दिनाँक 21 मार्च 2023 को को प्रभातफेरी का ड्रेस कोड हरे रंग का होगा।जिससे वृहद वृक्षारोपण के द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश,22 मार्च 2023 को सफेद ड्रेस कोड से सभी समाजों में शांति,सौहार्द, एकता,भाईचारे व कौमी एकता का संदेश,23 मार्च 2023 को लाल या केसरिया रंग के ड्रेस कोड से देश की रक्षा व विकास हेतु संकल्प सभा द्वारा अपना सर्वस्व न्यौछावर करने का संदेश दिया जायेगा।

campus news : इसी प्रकार 22 मार्च को शाम 5 बजे चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता द्वारा सिन्धी संस्कृति एवं प्रकृति को सहेजने की प्रतियोगिता होगी। जिसमें वैश्विक समस्याओं व उनके निदान का सामाजिक संदेश देकर सभी समाजों को जागरूक करने का संदेश समिति के प्रतिभावान युवक युवतियों द्वारा साईं झुलेलाल जी की भव्य शोभायात्रा में दिया जायेगा।इस अवसर पर समाज की ओर से नारा बनाओ प्रतियोगिता भी आयोजित है।झुलेलाल धाम से निकलकर यात्रा कॉलोनी भ्रमण कर वापस मंदिर पहुंचेगी।जहां पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिये प्रसाद स्वरूप स्वल्पाहार की व्यवस्था समिति की ओर से की जायेगी।

bhilai news : चेट्रीचँड्र को रात्रि में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विभीन्न सामाजिक संदेश दिये जायेंगे।तत्पश्चात भंडारा होगा। आदर्श सिंध ब्रादर मंडल के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी जी की कार्यकारिणी एवं साईं झुलेलाल धाम महिला मण्डली की अध्यक्ष लक्ष्मी नागदेव जी की कार्यकारिणी के विभिन्न पदाधिकारी इस अभूतपूर्व यादगार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जुटे हुए हैं। यह जानकारी आदर्श सिंध ब्रादर मंडल के सचिव अनिल थारवानी ने दी है।
