
खण्डवा. दुर्गाबाई पति जितेन्द्र निवासी ग्राम पंचायत टाकलीकला जनपद पंचायत पंधाना को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अन्तर्गत अनुग्रह सहायता राशि (दुर्घटना) रूपये 4 लाख की सहायता राशि प्रदान की। उल्लेखनीय है कि इनके पति जितेन्द्र पिता श्रीराम की मृत्यु गत दिनों वाहन दुर्घटना में हो गई थी, जिसे जनपद पंचायत पंधाना द्वारा 4 लाख रूपये की राशि का प्रकरण स्वीकृत किया गया।
श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजना ”मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना” में दुर्गाबाई को अनुग्रह सहायता राशि रूपये 4 लाख का लाभ दिया गया। इनके परिवार में कुल 3 सदस्य, 2 पुत्र एवं वह स्वयं है। दुर्गाबाई द्वारा प्राप्त राशि से अपने 2 पुत्रों के नाम से रूपये 3,50,000 की एफ.डी. की है जिससे वह अपने दोनों पुत्रों को अच्छे से पढा लिखा सकेगी, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा। शेष 50,000 रूपये से अपने खेत के कुएं को गहरा किया गया है, जिससे फसल को पर्याप्त पानी मिल रहा है, फसल का अच्छा उत्पादन हो रहा है। इस अनुग्रह सहायता राशि से श्रीमति दुर्गाबाई अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर आत्मनिर्भर बनी।
