

- महासंघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष और लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के महामंत्री संजय शुक्ला और महासंघ संयुक्त सचिव भगवानदीन ने भी सहभागिता की।
लखनऊ , 02 अगस्त , अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में महासंघ के उपाध्यक्ष और लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव ने ऐतिहासिक उद्बोधन दिया।
राकेश यादव ने अपने उद्बोधन में देश भर के विश्वविद्यालय में व्याप्त कर्मचारी समस्याओं के समाधान में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के संगठन के विस्तार और उसकी प्रभावी भूमिका पर सारगर्भित उद्बोधन दिया देते हुए सबको एकजुट होकर निर्णायक पहल करने का आह्वान किया। महासंघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष और लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के महामंत्री संजय शुक्ला और महासंघ संयुक्त सचिव भगवानदीन भी सहभागिता की।
