
- दूसरे नंबर पर लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने ली शपथ, पिछले 10 साल से केंद्र सरकार में हैं बड़े मंत्री
- अमित शाह , नितिन गडकरी ने ली शपथ
नई दिल्ली/लखनऊ, 9 जून । नरेंद्र मोदी आज 9 जून को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की । शपथ ग्रहण समारोह को भव्य एवं व्यापक रूप प्रदान किया गया था। कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजदूत, देश के प्रमुख राजनेता, सांसद, पूर्व मंत्री , विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, बालीवुड कलाकार , प्रसिद्ध साधु संत और विभिन्न मठ मंदिरों के पीठाधीश्वर अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
समारोह में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री ( Prime Minister Narendra Modi) के शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों को भी शपथ ग्रहण कराई गई । अगर उत्तर प्रदेश से मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले सांसदों का चर्चा की जाए तो सबसे प्रमुख नाम है लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह । केंद्र सरकार में लगातार 10 साल से महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो संभालने वाले राजनाथ सिंह ने लखनऊ से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई पदों पर कार्य कर चुके राजनाथ सिंह मोदी के दोनों कार्यकाल में महत्वपूर्ण विभाग संभाल चुके हैं । मोदी कार्यकाल के तीसरे कार्यकाल में भी महत्वपूर्ण पद मिलेगा । इसी प्रकार दूसरा नाम अपना दल एस की नेता अनुप्रिया पटेल का है । अपना दल ( एस ) एनडीए का घटक दल है और पिछले कार्यकाल में अनुप्रिया पटेल केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल थी। इस बार उन्हें भी मंत्री बनाया जा रहा है। इसी तरह एनडीए घटक दल राष्ट्रीय लोकदल से जयंत चौधरी को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी का बड़ा जनाधार है और उन्होंने लोकसभा चुनाव एनडीए के साथ मिलकर लड़ा था ।
30 कैबिनेट मंत्री
4 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री
36 राज्य मंत्री
कौन बना मंत्री
कैबिनेट मंत्री – राजनाथ सिंह , अमित शाह, नितिन गडकरी जगत प्रकाश नड़ड़ा , शिवराज सिंह चौहान , निर्मला सीतारमण, डाक्टर एस जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, एचडी कुमार स्वामी , पीयूष गोयल , धर्मेंद्र प्रधान , जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह , सर्वानन्द सोनेवाल , डाक्टर वीरेंद्र कुमार खटीक , राम मोहन नायडु , प्रह्लाद जोशी , जुयुल उरांव, गिरिराज सिंह , अश्वनी वैष्णव , ज्योतिरादित्य सिंधिया , भूपेंद्र यादव , गजेंद्र सिंह शेखावत , अन्नपूर्णा देवी यादव, किरेन रिजिजू , हरदीप सिंह पुरी , मनसुख मंडविया , जी किशन रेड्डी , किराग पासवान , सीआर पाटील ,
स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री
राव इंद्रजीत सिंह , डाकटर जितेंद्र सिंह , अर्जुन राम मेघवाल , प्रताप राव जाधव ,
राज्य मंत्री
जयंत चौधरी , जितिन प्रसाद , श्रीपद नाईक , पंकज चौधरी , रामदास अठावले, राम नाथ ठाकुर , नित्यानन्द राय , अनुप्रिया पटेल , वी सोमन्ना पी चंद्रशेखर पेम्मासानी , प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल , शोभा करंदलाजे , कीर्तिवर्धन सिंह , बीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर , सुरेश गोपी , एल मुरूगन , अजय टमटा, बंडी संजय कुमार,कमलेश पासवान , भगीरथ चौधरी , सतीश चंद्र डुबे , संजय सेठ , रवनीत सिंह बिट्टू , दुर्गा दास ऊइके , रक्षा खडसे, सुकान्ता मजूमदार , सावित्री ठाकुर , तोखन साहू , डाक्टर राज भूषण चौधरी निषाद, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ,हर्ष मल्होत्रा , निमु बेन बंभानिया , मुरलीधर मोहोल , जार्ज कुरियन , प्रबित्र मारगिटा
