

लखीमपुर खीरी, 31 जुलाई , राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई कुंभी गोला एवं बांकेगंज के द्वारा आज 31 जुलाई 2025 को संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी गोला युगान्तर त्रिपाठी से भेंट कर शिक्षक समस्याओं से सम्बंधित वार्ता कर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप विद्यालय समय में विद्युत आपूर्ति, जन्म प्रमाण पत्र हेतु हेल्प डेस्क, विद्यालय में सफाई हेतु सफाई कर्मियों को हफ्ते में दो दिन आवश्यक रूप से निर्देशित करने, शिक्षकों को BLO कार्य से कार्यमुक्त रखने, गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद करने, BRC केन्द्रों पर आधार मशीनों के संचालन, जलभराव वाले विद्यालयों में इंटरलॉकिंग व मिट्टी पटाव का कार्य कराने, बाउंड्री निर्माण एवं भूतनाथ मेला अवकाश के विषय में वार्ता कर ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ यूसुफ अली, जिला संगठन मंत्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कुंभी अध्यक्ष संजीव वर्मा , बांकेगंज अध्यक्ष सुभाष सक्सेना, कुंभी महामंत्री आशीष शर्मा, बांकेगंज ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह बांकेगंज ब्लॉक कोषाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री सहित उपस्थित रहे. यह जानकारी राहुल मौर्य ब्लॉक मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, ब्लॉक – बांकेगंज खीरी ने दी है .
