
लखनऊ , 2 अप्रैल। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डॉक्टर आरपी मिश्र (Dr. R. P. Mishra pradeshiy mantri and Provincial Spokesperson, madhyamik shikshak sangh uttar pradesh lucknow) के जन्मदिन पर आज दिन भर लखनऊ समेत प्रदेश भर के शिक्षकों की ओर से शुभकामनाएं व बधाई मिलने का सिलसिला चलता रहा। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शिक्षक नेताओं में शुमार डॉक्टर आरपी मिश्र ने अपने सरल मृदु व्यवहार और संघर्ष की राह पर चलकर शिक्षक हितों की लंबी लड़ाई लडऩे वाले शिक्षक नेता के रूप में स्थापित किया है।
… डॉ. मिश्र के नेतृत्व में समूचा शिक्षक समुदाय सड़क पर आ गया
campus news : शर्मा गुट के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षकों के मसीहा रहे स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा(पूर्व एमएलसी) के नेतृत्व में उन्होंने राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में शिक्षकों के हितों की लंबी लड़ाई लड़ी और उन्हें अंजाम तक पहुंचाया है। डॉ. मिश्र (Dr. R. P. Mishra pradeshiy mantri and Provincial Spokesperson, madhyamik shikshak sangh uttar pradesh lucknow) के नेतृत्व में किए गए आंदोलन की लंबी फेहरिस्त है और उन्हें गिनाना भी संभव नहीं है लेकिन सबसे ताजा उदारहण लखनऊ के प्रमुख कॉलेजों की भूमि, भवन और प्रबंधन पर कब्जे के खिलाफ उनके नेतृत्व में हुए आंदोलन है। जब माफियाओं ने कानूनी दांवपेंच व कूटरचित दस्तावेजों के सहारे विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से लखनऊ के सेंटेनियल इंटर कॉलेज, लखनऊ क्रिश्चियन इंटर कॉलेज सहित क्रिश्चियन स्कूलों में प्रबंध तंत्र में घुसपैठ की और यहां की करोड़ों की संपत्ति हजम करने की सुनियोजित साजिश रची तो डॉ. मिश्र के नेतृत्व में समूचा शिक्षक समुदाय सड़क पर आ गया और फिर डॉ. मिश्र के नेतृत्व में शिक्षकों ने लंबी लड़ाई लड़ी और परिणामस्वरूप प्रशासन को जांच कराकर दोषियों को दंडित करना पड़ा।
जिला अध्यक्ष के रूप में लंबी पारी खेली है डॉ.मिश्र ने
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष के रूप में एक लंबी पारी खेली है । क्वींस इंटर कॉलेज के प्राचार्य के रूप में भी शिक्षकों के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति के योद्धा के रूप में रहे और सेवानिवृत्त के बाद भी माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के संरक्षक, प्रदेशीय मंत्री व प्रवक्ता के रूप में शिक्षक हितों के लिए खुद को समर्पित किए हुए हैं।
एक ईमानदार, स्वच्छ व कर्मठ छवि वाले वास्तविक शिक्षक नेता
lucknow teachers news : वे हमेशा शिक्षकों की वेतन विसंगति, प्रमोशन से लेकर रिटायरमेंट तक उनके देयों के भुगतान में जरा भी विलंब होने पर शिक्षा भवन से लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय तक पैरवी करने और आंदोलन करने में कभी पीछे नहीं हटते । यही कारण है कि आज भी उनकी एक आवाज पर न केवल लखनऊ समेत दीगर जिलों में शिक्षक बड़ी संख्या में खड़े होते हैं। इन्हीं सब कारण से उनकी लोकप्रियता न केवल लगातार बढ़ रही है बल्कि शिक्षक समुदाय उन्हें एक ईमानदार, स्वच्छ व कर्मठ छवि वाले वास्तविक शिक्षक नेता के रूप में जानता है। शायद इसी कारण से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ नेतृत्व ने उन्हें लगातार प्रदेशीय मंत्री व प्रवक्ता के रूप में बनाए रखा है और वह बखूबी इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।
#campussamachar, : वर्तमान में स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी रूप में स्काउट गाइड की गतिविधियों को तेजी से विस्तार देने में लगे हुए हैं. उनके नेतृत्व में लगातार स्काउट गाइड के कार्यक्रम हो रहे हैं। इनमें विभाग के अधिकारी भी शामिल होते रहे हैं। अपने जन्मदिवस पर आज शिक्षकों से मिले प्यार,आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए डॉ.आरपी मिश्र (Dr. R. P. Mishra pradeshiy mantri and Provincial Spokesperson, madhyamik shikshak sangh uttar pradesh lucknow) ने ह्रदय से आभार जताया है।
