
- कार्य समिति के सदस्यों तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची बाद में जारी की जाएगी
लखनऊ, 15 जनवरी , campussamachar.com, माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट) की प्रादेशिक कार्य समिति की घोषणा कर दी गई है. संगठन के नेतृत्व द्वारा बनाई गई समिति की ओर से इन पदाधिकारी की घोषणा की गई है. इनमें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रादेशिक कार्य समिति का प्रधान सरंक्षक अमरनाथ सिंह को नियुक्त किया गया है, वह पहले दशकों तक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शिक्षकों का नेतृत्व करते आ रहे थे .
इसी प्रकार संरक्षक मंडल में भगवान शंकर त्रिवेदी , राम जन्म सिंह, श्रीकांत द्विवेदी, विजय कुमार सिंह , डॉक्टर श्याम नारायण तिवारी, सुरेश चंद्र बैसवार को शामिल किया गया है. संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष पद पर डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल प्रधानाचार्य राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज खोजवा वाराणसी निर्वाचित हुए हैं, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष कानपुर के शैलेंद्र द्विवेदी होंगे .
संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार पांडेय , सुरेश कुमार मित्तल , डॉ सुरेंद्र शर्मा, जगदीश पांडेय , ओमप्रकाश त्रिपाठी, शिवकुमार गुप्ता, सुरेंद्र पाल सिंह लल्ला . डॉक्टर भू दत्त शर्मा, रमेश चंद्र सिंह, डॉक्टर भोज कुमार शर्मा, शेर बहादुर यादव, डॉक्टर नन्हे सिंह और बच्चू लाल भारती को उपाध्यक्ष नामित किया गया है.
संगठन की प्रांतीय उपाध्यक्ष ( महिला ) में डॉक्टर तारा सिंह व रीता द्विवेदी को नियुक्त किया गया है . संगठन के प्रांतीय महामंत्री पद पर आशीष कुमार सिंह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष पद पर नंद कुमार मिश्रा, संयुक्त मंत्री पद पर मिथिलेश कुमार पांडे, संगठन मंत्री पद पर वीरेंद्र बहादुर सिंह और संगठन मंत्री महिला श्रीमती पद्मिनी श्रीवास्तव को नामित किया गया है.
इसी प्रकार संजय कुमार बाजपेई सरक्षण मंत्री, जेके यादव प्रचार मंत्री, त्रिभुवन लाल श्रीवास्तव आय व्यय निरीक्षक, हरिश्चंद्र सिंह को कार्यालय मंत्री नामित किया गया है. संगठन की न्याय समिति के संयोजक चंद्र कुमार शुक्ला और सदस्य राधेश्याम श्रीवास्तव, दिनेश दत्त पाठक हैं. प्रदेश मंत्री पद पर राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय , अरविंद कुमार कैथ वार, दिनेश कुमार सिंह, अजय सिंह , डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह, अवनींद्र पांडे , सुरेंद्र पाल, सत्यम दीक्षित, देवेंद्र प्रताप सिंह, राजीव त्रिपाठी, अग्नि कुमार सिंह ( भयानक सिंह), सुधीर दुबे और जगदीश प्रसाद मिश्र शामिल है . कार्य समिति के सदस्यों तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची बाद में जारी की जाएगी. प्रांतीय पदाधिकारी की जारी सूची में प्रधान सरंक्षक अमरनाथ सिंह, अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी, कोषाध्यक्ष नंदकुमार मिश्रा और महामंत्री आशीष कुमार सिंह के हस्ताक्षर है.
सूची देखने के लिए नीचे क्लिक करें
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों की सूची
