
लखनऊ, 01 जनवरी . campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट ) का 57वां राज्य सम्मेलन 7, 8,और 9 जनवरी 2025 को आगरा स्थित मुफीद – ए – आम इंटर कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है . इस सम्मेलन में प्रदेश के 75 जनपदों से माध्यमिक शिक्षक प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी . अधिवेशन को संपन्न करने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं. संगठन की ओर से अलग-अलग समितियां बनाकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है . इस सम्मलेन के संयोजक मुकेश शर्मा हैं , जो संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष भी हैं .
lucknow teachers news, : अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस अधिवेशन में प्रतिभागी शिक्षकों को ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है और इसमें मंडल के अनुसार प्रतिनिधियों को ठहराया जाएगा. इनमें महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज ( यमुना किनारा रोड पुलिस स्टेशन थाना छत्ता के पास , आगरा ) में प्रयागराज, अयोध्या और गोरखपुर मंडल के शिक्षक प्रतिभागी रहेंगे . इसी प्रकार केदारनाथ सेकसरिया कन्या इंटर कॉलेज ( निकट यमुना किनारा रोड डॉक्टर अंबेडकर पुल के पास आगरा ) में बस्ती, चित्रकूट और देवीपाटन मंडल के प्रतिनिधि रुकेंगे .
lucknow news, : इसी प्रकार सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज ( विजयनगर कॉलोनी, श्री राधा कृष्ण मंदिर के ठीक सामने पंजाब नेशनल बैंक के पास आगरा) में विंध्याचल, कानपुर और लखनऊ मंडल के प्रतिभागीके लिए आवासीय व्यवस्था की गई है . इसी प्रकार सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज ( पुलिस स्टेशन थाना कमला नगर के पास बल्केश्वर ) में बरेली, सहारनपुर , मेरठ और मुरादाबाद मंडल के शिक्षक प्रतिभागी के लिए आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जबकि विक्टोरिया इंटर कॉलेज ( निकट आजम खान चौराहे के पास सब्जी मंडी के निकट आगरा ) में वाराणसी, आजमगढ़ और झांसी मंडल के प्रतिनिधियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है. इस सारी व्यवस्था को देखने के लिए आवासीय समिति का गठन किया गया है और इस आवासीय समिति के संयोजक आगरा के जिला कोषाध्यक्ष प्रभात मोहन समाधिया को बनाया गया है .
उल्लेखनीय है कि इस प्रांतीय अधिवेशन का उद्घाटन देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे और समारोह की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी करेंगे . अधिवेशन को संपन्न करने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं. संगठन की ओर से अलग-अलग समितियां बनाकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है .
