
लखनऊ , 2 अक्टूबर। campussamachar.com, राष्ट्र नायक पूर्व प्रधानमंत्री पूर्व लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह के अवसर पर आज 2 oct 2023 (कुण्डरी रकाबगंज) में स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
lucknow news : मुख्य अतिथि विन्ध्वासिनी कुमार जी (पूर्व नेता सदन विधानपरिषद) ने कहा की , लाल बहादुर शास्त्री जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व हम सभी के लिए अनुकरणीय है स्वर्गीय शास्त्री जी ने युद्ध काल मे सम्पूर्ण भारत का जिस मजबूती और साहस के साथ प्रभावी तरीके से देश का नेतृत्व किया उसके लिए सम्पूर्ण देश उनका सदैव नमन एवं वंदन करता रहेगा वे कालजयी पुरूष थे। #गांधी-शास्त्री जयंती
lucknow news today : रूल ऑफ लॉ सोसायटी (अवध) संयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने शास्त्री जी को देश का नायक बताते हुए उनके कृत्यों को समाज का पथप्रदर्शक बताया एवं स्वर्गीय शास्त्री जी पदचिन्हों पर चलते हुए समाज एवँ देश के प्रभावी नेतृत्व का आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालक समाजसेवी नरेंद्र श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन आयोजक अखिलेश निगम ने किया।

#गांधी-शास्त्री जयंती : इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव अज्जू , रूल ऑफ लॉ सोसायटी के अवध क्षेत्र महामंत्री शोमेश वर्धन सिंह (स्थाई अधिवक्ता भारत सरकार) , ख्यातिलब्ध आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ० देवेश श्रीवास्तव , डॉ० प्रखर श्रीवास्तव , स्वास्त्विक श्रीवास्तव समेत सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। गायत्री परिवार की ओर से दीपयज्ञ का आयोजन कर सम्पूर्ण मानव जगत के स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की गई। #गांधी-शास्त्री जयंती
समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व। शास्त्री जी के विचारों को आत्मसात कर देश के नवनिर्माण में प्रभावी भूमिका अदा करने का सामुहिक संकल्प भी लिया। #गांधी-शास्त्री जयंती
